Advertisement
Advertisement
होम / Sonipat News: हरियाणा में नजर आया योगी मॉडल! अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुआ एक्शन

Sonipat News: हरियाणा में नजर आया योगी मॉडल! अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुआ एक्शन

BY: • LAST UPDATED : January 2, 2025
Inkhabar Haryana, Sonipat News: सोनीपत की तहसील परिसर में जिला प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई की है, जिसके बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया है। यह कार्रवाई हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई है, जिसमें अवैध रूप से बसे वसीका नवीस के खोखों को हटाने का निर्देश दिया गया था।

SDM के नेतृत्व में हुई कार्रवाई

हाई कोर्ट ने सुनवाई के दौरान स्टेट वर्सेज कन्हैया लाल द्वारा दायर केस में आदेश देते हुए प्रशासन को कार्रवाई करने के लिए कहा। इसके बाद, SDM अमित कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई, जिसमें तहसीलदार जीवेन्द्र और पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ रवीन दत्ता सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

इस कार्रवाई के तहत सोनीपत तहसील में अवैध रूप से लगे 150 खोखों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन की टीम द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में पुलिस की भारी संख्या भी तैनात की गई है, ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे।

Advertisement

हाई कोर्ट के आदेशों के तहत कार्रवाई

एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई हाई कोर्ट के आदेशों के तहत की जा रही है और इसके परिणामस्वरूप इलाके में अवैध कब्जे को हटाया जाएगा, जिससे सरकारी जमीन पर कब्जा करने की प्रवृत्तियों पर रोक लगेगी।