Advertisement
Advertisement
होम / Stubble Burning: पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी, एक्शन में सरकार

Stubble Burning: पराली जलाने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी, एक्शन में सरकार

BY: • LAST UPDATED : October 23, 2024

Stubble Burning: हरियाणा के सिरसा जिले में लगातार पराली को आग लगाने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। इसको लेकर अब कृषि विभाग भी एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कृषि विभाग की ओर से ऐसे तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है जिन्होंने पराली को आग लगाई थी,वहीं पांच किसानों पर लगभग ₹20000 का जुर्माना भी किया गया है। पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग संयुक्त रूप से किसानों को जागरूक करने में जुटा है।

कृषि उप निदेशक डॉक्टर सुखदेव कंबोज ने की मीडिया से बातचीत

अलग-अलग माध्यम से किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और विभाग और सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में भी जानकारियां दी जा रही है। कृषि उप निदेशक डॉक्टर सुखदेव कंबोज ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि सिरसा में हरसक के माध्यम से कुल 16 जगह पर आगजनी की घटना मिली थी। उनमें से पांच जगह की पहचान कर पांचो किसानों पर ₹20000 जुर्माना किया गया है तो वहीं तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज कर रेवेन्यू डिपार्टमेंट में रेड एंट्री दर्ज की गई है जो 2 साल तक एमएसपी पर अपनी कोई भी फसल को नहीं बेच पाएंगे।

जागरूकता वैन के जरिए नुकसान और फायदे के लिए करवाया अवगत

कृषि विभाग के उपनिदेशक सुखदेव सिंह ने मीडिया ने बताया कि धान की पराली नहीं जलाने को लेकर इस मुहिम की शुरुआत की गई है। जागरूकता वैन और अन्य के माध्यम से न केवल पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया जा रहा है बल्कि पराली के धुएं से स्वास्थ्य पर होने वाले नुकसान के बारे में भी अवगत करवाया जा रहा है।

Advertisement

मिलेगी किसानो को प्रोत्साहन राशि

इसी के साथ पराली प्रबंधन कर भूमि की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की जानकारी भी किसानों को दी जा रही है। पराली को मिट्टी में मिलाने व गांठ बनाने वाले किसान को ₹1000 प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि मिलेगी । रेड से ग्रीन जोन में आने वाले गांव की पंचायत को ₹1 लाख मिलेंगे । सिरसा के 11 गांव रेड जोन में शामिल हैं ।

Charkhi Dadri News: विधायक आवास के सामने गोसेवकों का प्रदर्शन, उपचार के बिना अस्पताल से निकाला बहार