Advertisement
Advertisement
होम / Stubble Burning : हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी, दिवाली के बाद फिर से चिंता बढ़ी

Stubble Burning : हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में बढ़ोतरी, दिवाली के बाद फिर से चिंता बढ़ी

BY: • LAST UPDATED : November 12, 2024
Inkhabar Haryana, Stubble Burning: हरियाणा में दिवाली के बाद पराली जलाने के मामलों में कुछ समय के लिए गिरावट देखने को मिली थी, लेकिन अब यह मामले एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। सोमवार को राज्य में पराली जलाने की घटनाओं में अचानक वृद्धि हुई और 27 स्थानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट सामने आई। इसके साथ ही, इस साल के कुल मामलों की संख्या 1008 तक पहुँच गई है, जो कि पहले 1000 से ऊपर दर्ज की गई थी।

कुरुक्षेत्र में गिरफ्तारी

कुरुक्षेत्र में पराली जलाने के आरोप में दो और किसानों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला किसान भी शामिल है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा के विभिन्न जिलों में पराली जलाने की घटनाएँ देखी जा रही हैं। जींद में सबसे अधिक 13, कैथल और करनाल में 2-2, सिरसा में 3, रोहतक, हिसार, और फरीदाबाद में 1-1, तथा फतेहाबाद में 4 स्थानों पर पराली जलाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वृद्धि के कारण

दिवाली के बाद 4 और 5 नवंबर को 13 और 9 मामले सामने आए थे और इसके बाद पराली जलाने की घटनाएं 25 से नीचे रही थीं। हालांकि, 10 नवंबर को 22 स्थानों पर पराली जलाने की घटनाएँ हुईं, और सोमवार को यह संख्या बढ़कर 27 हो गई। यह स्थिति तब है जब धान की फसल का सीजन धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है।