Advertisement
Advertisement
होम / Stubble Burning News: पराली जलाने पर हरियाणा सरकार ने दिखाई सख्ती, अब तक इतने मामले दर्ज

Stubble Burning News: पराली जलाने पर हरियाणा सरकार ने दिखाई सख्ती, अब तक इतने मामले दर्ज

BY: • LAST UPDATED : October 22, 2024

Inkhabar Haryana, Stubble Burning News: पंजाब और हरियाणा में धान की पराली को जलाने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। बीते साल की बात करे तो इस साल पराली जलाने की घटना कम आई है। हरियाणा सरकार इस मामले में सख्ती से पेश आ रही है। पराली जलाने पर 93 FIR हुई है और 26 अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है।

Haryana CM: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कदम, पंचकूला सिविल अस्पताल का निरीक्षण

अब तक 419 मामले सामने आए

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर हिसार ने बताया कि बीते साल 21 अक्टूबर को राज्य में 689 पराली जलाने के सामने आए थे जो इस साल घट कर 419 है। अब तक पराली जलाने पर 93 FIR दर्ज हुई है, जिसमें 13 किसानों को गिरफ्तार, 26 अधिकारियों को सस्पेंड और 327 मामलों पर केस दर्ज किया गया है।

Advertisement

23 अक्टूबर को मांगा स्पष्टीकरण

बता दें कि पराली जलाने के मामले में उल्लंघन करने वालों पर मुकदमा न चलाने पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को हरियाणा और पंजाब सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को 23 अक्टूबर को पेश होकर स्पष्टीकरण देने को कहा है।

 

HighCourt: पत्नी थी अश्लीलता की आदि, पति को बोलती थी ‘हिजड़ा’ हाईकोर्ट में मच गया बवाल