Advertisement
Advertisement
होम / Stubble Burning: पराली जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गांवों में दिन-रात दिया जाएंगे पहरे

Stubble Burning: पराली जलाने के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गांवों में दिन-रात दिया जाएंगे पहरे

BY: • LAST UPDATED : October 24, 2024

संबंधित खबरें

Stubble Burning: हरियाणा के सिरसा जिले में पराली जलाने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं, जिससे वायु प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। इस समस्या से निपटने के लिए कृषि विभाग अब एक्शन मोड में आ गया है। हाल ही में, तीन महिला किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है जिन्होंने अपने खेतों में पराली को आग लगा दी थी। इसके अलावा, पांच अन्य किसानों पर भी लगभग ₹20,000 का जुर्माना लगाया गया है।

गांवों में दिन-रात दिया जाए पहरा

कृषि विभाग के उप निदेशक, सुखदेव सिंह कंबोज ने स्पष्ट किया है कि यदि गांवों में अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही से पराली जलती है, तो उन्हें नोटिस भेजे जाएंगे। विभाग ने यह भी निर्देश दिए हैं कि गांवों में दिन-रात पहरा दिया जाए ताकि पराली जलाने की घटनाएं रोकी जा सकें। इस समस्या को हल करने के लिए जिला प्रशासन और कृषि विभाग मिलकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं।

पराली जलाने के बजाय उसके प्रबंधन के ढूंढे तरीके

सुखदेव सिंह कंबोज ने किसानों से अपील की है कि वे पराली जलाने के बजाय उसके प्रबंधन के तरीकों का इस्तेमाल करें। विभाग द्वारा किसानों को विभिन्न योजनाओं और सहायता के बारे में भी जानकारी दी जा रही है, ताकि वे सही विकल्प चुन सकें। कृषि उप निदेशक ने कहा कि पराली जलाने से होने वाले नुकसान को समझना जरूरी है। इससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है, बल्कि किसानों को भी भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Advertisement

Protest Demonstration: जिला पार्षदों का रोष प्रदर्शन, घोड़ी पर बैठकर सिर पर गठड़ी रखे निकले

Advertisement

लेटेस्ट खबरें

Rao Narbir Apologize Media: फरीदाबाद में ग्रीवेंस कमेटी बैठक के दौरान मीडिया को रोके जाने पर मचा बवाल, मंत्री राव नरबीर ने माफी मांगते हुए मानी गलती
Shyam Singh Rana on Congress Ceasfire Question: “भारत किसी दबाव में नहीं लेता फैसले…”, कांग्रेस द्वारा सीजफायर के सवाल पर श्याम सिंह राणा ने किया पलटवार
Krishan Bedi on Congress Ceasefire Question: “विपक्ष की यह मांग…”, सीजफायर पर कांग्रेस द्वारा विशेष सत्र की मांग पर मंत्री कृष्ण बेदी का बड़ा बयान
Road Accident in Chandigarh: तेज रफ्तार कार ने ली कांस्टेबल की जान, पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर हुआ दर्दनाक हादसा
Anil Vij on Congress Ceasefire Question: सीजफायर के बाद कांग्रेस के सवालों पर मंत्री अनिल विज का पलटवार, कहा- “युद्ध नीति में सब कुछ…”