Inkhabar Haryana, Sumita Misra on CET Exam 2025: हरियाणा में CET को लेकर प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। राज्य सरकार इस परीक्षा को लेकर बेहद गंभीर है और इसे निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए हर स्तर पर तैयारियां की गई हैं। इंडिया न्यूज़ हरियाणा से एक्सक्लूसिव बातचीत में हरियाणा की होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा ने परीक्षा के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं और नकल विरोधी उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
CET Exam 2025: बस सेवा से लेकर आवास तक, नूंह जिला प्रशासन ने CET एग्जाम के लिए किए पुख्ता इंतजाम
परीक्षा की गंभीरता को लेकर सरकार की प्राथमिकता
सुमिता मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद इस परीक्षा को लेकर गंभीर हैं। मुख्यमंत्री स्तर पर लगातार उच्चस्तरीय बैठकें की गई हैं ताकि परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सम्पन्न हो। प्रशासन की प्राथमिकता है कि हर अभ्यर्थी को सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में परीक्षा देने का अवसर मिले।
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस और BNS की तैनाती
परीक्षा की सुरक्षा को लेकर विस्तृत प्लान तैयार किया गया है। हर परीक्षा केंद्र के बाहर BNS 163 की तैनाती की गई है। पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि वे पेट्रोलिंग को बढ़ाएं और ट्रैफ़िक ड्यूटी सख्ती से निभाएं, ताकि किसी भी केंद्र के बाहर जाम की स्थिति न बने और परीक्षार्थियों को समय से पहले पहुँचने में कोई परेशानी न हो। हर ज़िले में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से परीक्षा की पल-पल की निगरानी होगी।
सेंसिटिव सेंटर पर रहेगी विशेष नज़र
होम सेक्रेटरी ने बताया कि राज्य में 150 से 200 परीक्षा केंद्र ऐसे हैं जिन्हें संवेदनशील माना गया है। इन पर विशेष ध्यान देने के लिए खुफिया रिपोर्ट के आधार पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पहले के पेपर लीक मामलों को ध्यान में रखते हुए, संदिग्ध लोगों की लिस्ट तैयार की गई है, उन पर सख़्त निगरानी रखी जा रही है और कोचिंग सेंटर्स की भूमिका को लेकर भी सतर्कता बरती जा रही है, परीक्षा के दिन कोचिंग संस्थानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।
इंटरनेट पर भी सुमिता मिश्रा ने दी प्रतिक्रिया
परीक्षा केंद्रों के भीतर केवल अधिकृत लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। पूरे परीक्षा आयोजन की वीडियोग्राफी अनिवार्य की गई है, जिससे भविष्य में किसी भी गड़बड़ी की जांच में मदद मिल सके। कुल मिलाकर 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है। जहां कहीं भी परीक्षा के दौरान इंटरनेट के ज़रिए गड़बड़ी की आशंका हो, वहां ज़िलाधिकारियों को अधिकार दिया गया है कि वे इंटरनेट सेवा को अस्थायी रूप से बंद करने पर विचार करें।
हरियाणा कि हिस्ट्री मे सबसे सफल होगा CET एग्ज़ाम – सुमिता मिश्रा
सुमिता मिश्रा ने विश्वास जताया कि इस बार का CET एग्ज़ाम हरियाणा के इतिहास का सबसे पारदर्शी और सफल परीक्षा आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सरकार, पुलिस, प्रशासन और तकनीकी टीम मिलकर इस परीक्षा को निष्कलंक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
नए कलेक्टर रेट को लेकर सरकार की प्रक्रिया शुरू
इंटरव्यू के अंत में सुमिता मिश्रा ने राज्य में नए कलेक्टर रेट लागू किए जाने को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार ने फ़ैसला लिया है कि नए कलेक्टर रेट को जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है इसका एक प्रोसेस होता है कि हम इसको पब्लिक डोमेन में भी डालते हैं और वो एक डिफाईड प्रोसेस है, अभी प्रक्रिया की शुरुआत की है जो समय लगता है वो लगेगा।