Advertisement
Advertisement
होम / SurajKund Mela 2025: इस दिन होगा 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का आयोजन, जानें इतिहास, एंट्री टिकट कीमत और कैसे पहुंचें

SurajKund Mela 2025: इस दिन होगा 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले का आयोजन, जानें इतिहास, एंट्री टिकट कीमत और कैसे पहुंचें

BY: • LAST UPDATED : January 27, 2025
Inkhabar Haryana, SurajKund Mela 2025: सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला, जो अपनी समृद्ध संस्कृति, कला और शिल्प का अद्भुत प्रदर्शन करता है, इस बार 7 से 23 फरवरी 2025 तक आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी मेला अपने अनूठे शिल्प, परंपरा और सांस्कृतिक विविधता के लिए विश्वभर में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने मेले की तैयारियों का जायजा लेते हुए इसे “शिल्पियों का महाकुंभ” करार दिया।

क्या खास होगा इस बार?

1987 में शुरू हुआ यह मेला समय के साथ भारतीय और अंतरराष्ट्रीय शिल्पकारों, कलाकारों और आगंतुकों का प्रमुख आकर्षण बन चुका है। इस वर्ष मेले की थीम राज्य उड़ीसा और मध्य प्रदेश हैं, जबकि बिम्सटेक देशों (भारत, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान, श्रीलंका, म्यांमार और थाईलैंड) को कंट्री पार्टनर के रूप में जोड़ा गया है। मेले का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र शेखावत करेंगे, जबकि समापन समारोह विदेश मंत्री एस. जयशंकर की उपस्थिति में होगा।

क्या हैं सूरजकुंड का इतिहास

सूरजकुंड के इतिहास के बारें में बात करें तो सूरजकुंड का अर्थ हैं सूरज का तालाब। यह कुंड 10वीं शताब्दी में तोमर वंश के राजा सूरजपाल ने जल संचयन के लिए बनवाया था। राजा सूरजपाल सूर्य के उपासक थे, और उन्होंने इस क्षेत्र को धार्मिक और जल प्रबंधन के दृष्टिकोण से विकसित किया। जिस कारण सूरजकुंड मेला आज कला, शिल्प और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बन गया है।

कैसे पहुंचे सूरजकुंड मेले में?

दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से सूरजकुंड मेले तक पहुंचना बेहद आसान है।

Advertisement

  • मेट्रो के जरिए: वायलेट लाइन पर बदरपुर मेट्रो स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है। वहां से ऑटो या कैब के जरिए मेला स्थल तक पहुंचा जा सकता है।
  • सड़क मार्ग: दिल्ली से सूरजकुंड की दूरी लगभग 23 किमी है, जिसे निजी वाहन, कैब या बस से आसानी से तय किया जा सकता है।
  • बस सेवा: दिल्ली, गुड़गांव और फरीदाबाद से हरियाणा रोडवेज और डीटीसी की बसें नियमित रूप से उपलब्ध हैं।

एंट्री टिकट और बुकिंग की सुविधा

जानकारी के मुताबिक, सप्ताह के दिनों में एंट्री टिकट की कीमत 120 रुपये है, जबकि वीकेंड (शनिवार और रविवार) पर यह 180 रुपये प्रति व्यक्ति होगी। टिकट बुकिंग के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) के सारथी ऐप का उपयोग किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त, मेला स्थल पर टिकट काउंटर और दिल्ली मेट्रो स्टेशनों पर विशेष काउंटर भी उपलब्ध होंगे।

 

Kiran Chaudhary: भिवानी रेलवे स्टेशन से किसान एक्सप्रेस और हिसार एक्सप्रेस के परिचालन बहाली की मांग, राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र