




हर साल सूरजकुंड मेले में एक राज्य को थीम स्टेट के रूप में चुना जाता है। इस बार मध्य प्रदेश और ओडिशा को थीम स्टेट के रूप में चयनित किया गया है। उद्घाटन के बाद अतिथिगण थीम स्टेट के हस्तशिल्पियों और बुनकरों से मिलेंगे और उनके कार्यों को करीब से देखेंगे।
सूरजकुंड मेला हर साल दुनिया के विभिन्न देशों की भागीदारी के लिए भी प्रसिद्ध है। इस बार बिम्सटेक (BIMSTEC) देशों के प्रतिनिधि मेले में अपनी भागीदारी दर्ज करा रहे हैं। अतिथिगण इन देशों के स्टॉल्स का अवलोकन करेंगे, जहां अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प, वस्त्र और कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी।
उद्घाटन समारोह के अंत में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करेंगे। वे सूरजकुंड मेले के महत्व, भारतीय हस्तशिल्प की समृद्धि और इस आयोजन से शिल्पकारों को होने वाले लाभों पर प्रकाश डालेंगे।Anil Vij: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने किया शहीद स्मारक का निरीक्षण, लिफ्ट ऑपरेटर पर भड़के




