Advertisement
Advertisement
होम / Sweet water chabeel in Faridabad: भीषण गर्मी में राहत की छबील, फरीदाबाद में दुकानदारों ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी

Sweet water chabeel in Faridabad: भीषण गर्मी में राहत की छबील, फरीदाबाद में दुकानदारों ने राहगीरों को पिलाया मीठा पानी

BY: • LAST UPDATED : June 13, 2025
Inkhabar Haryana, Sweet water chabeel in Faridabad: दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। फरीदाबाद में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और उमस भरी गर्मी ने आम जनजीवन को बेहाल कर रखा है। ऐसे में जहां हर कोई गर्मी से बचाव के उपाय तलाश रहा है, वहीं फरीदाबाद के कुछ समाजसेवी दुकानदारों ने इंसानियत की मिसाल पेश की है।

दुकानदारों ने लगाई मीठे- ठंडे पानी के लिए छबील

फरीदाबाद के सेक्टर-1 और 2 नंबर चौक पर स्थानीय दुकानदारों ने राहगीरों के लिए मीठे और ठंडे पानी की छबील लगाई। तपती सड़कों पर चल रहे लोगों को जब यहां ठंडा मीठा पानी मिला, तो उनके चेहरों पर राहत और संतोष के भाव साफ नजर आए। गर्मी की इस मार में यह छोटा-सा प्रयास लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं था।

दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान 42 डिग्री से ऊपर बना हुआ है और लू चलने के साथ-साथ उमस भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में उन्होंने मिलकर यह तय किया कि राहगीरों के लिए कुछ ऐसा किया जाए जिससे उन्हें राहत मिल सके। इसी सोच के साथ उन्होंने मीठे पानी की छबील लगाई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने पानी पीकर राहत महसूस की।

Advertisement

प्यासे को पानी पिलाने का सुख अलग

छबील की व्यवस्था करने वाले एक दुकानदार ने बताया कि धर्म के इस कार्य से आत्मिक शांति मिलती है। जब किसी प्यासे को पानी पिलाने का अवसर मिलता है, तो उसका सुख अलग ही होता है। हमें चाहिए कि ऐसे समय में सभी लोग मिलकर समाज की मदद करें। राहगीरों ने भी दुकानदारों के इस प्रयास की भरपूर सराहना की। एक राहगीर ने कहा कि इतनी गर्मी में जब गला सूख रहा हो और कोई बिना किसी स्वार्थ के ठंडा मीठा पानी पिलाए, तो मन से दुआ निकलती है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ने की चेतावनी दी है। ऐसे में इस तरह की सामाजिक पहलें न सिर्फ राहत देती हैं बल्कि लोगों में सेवा भावना को भी जाग्रत करती हैं। फरीदाबाद के इन दुकानदारों ने यह साबित कर दिया कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़ी राहत बन सकते हैं।