Inkhabar Haryana, TB Mukt Bharat Abhiyan: भारत सरकार द्वारा देश में तपेदिक (TB) के उन्मूलन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य TB के इलाज और जागरूकता को बढ़ावा देना है, और इसके तहत 100 दिवसीय राष्ट्रीय नि:क्षय अभियान की शुरुआत हरियाणा से की गई है। इस अभियान के आरंभ से पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण मिशन की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।
पीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने इस अवसर पर अपने राज्य के नागरिकों की ओर से पीएम और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस अभियान को सफल बनाने में हरियाणा अग्रणी भूमिका निभाएगा। हम TB के खिलाफ सुरक्षा चक्कर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
TB उन्मूलन के लिए हरियाणा की प्रतिबद्धता
TB के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए हरियाणा सरकार ने “4T फार्मूला” अपनाया है। इसमें TEST (जांच), TRACK (निगरानी), TREAT (इलाज) और TECHNOLOGY (तकनीक) का उपयोग कर TB मरीजों को समय पर और प्रभावी इलाज प्रदान किया जा रहा है। इसके तहत यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी मरीज इलाज से वंचित न रह जाए।
राज्य ने TB मुक्त भारत अभियान से नागरिकों को जोड़ने के लिए नि:क्षय मित्र पहल की शुरुआत की है। इस पहल के तहत, राज्य के लगभग 45,000 TB मरीजों को नागरिकों और संस्थानों ने गोद लिया है, जिससे मरीजों को सामाजिक और भावनात्मक सहयोग मिल रहा है। यह पहल ना केवल मरीजों की स्वास्थ्य यात्रा को आसान बनाती है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को TB उन्मूलन में योगदान देने का अवसर भी देती है।
100 दिवसीय अभियान लक्ष्य और उद्देश्य
100 दिवसीय राष्ट्रीय नि:क्षय अभियान का उद्देश्य TB को जड़ से खत्म करने के लिए एक मजबूत और संगठित प्रयास करना है। इसके तहत:
- समग्र जागरूकता फैलाना: TB के लक्षण, कारण और इलाज के बारे में समाज को शिक्षित करना।
- सामाजिक भागीदारी: नागरिकों, संस्थानों और सामाजिक संगठनों को TB उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना।
- मुफ्त और सुलभ इलाज: TB के मरीजों को मुफ्त और सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना।
- तकनीकी नवाचारों का उपयोग: रोग की पहचान और इलाज में नवीन तकनीकों का उपयोग बढ़ाना।
Campaign to end TB: हरियाणा से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री शुरु करेगें टीबी ख़त्म करने का अभियान, जानें पूरी बात