Inkhabar Haryana, The Great Khali meeting with Anil Vij: हरियाणा की राजनीति और खेल जगत का अनोखा संगम उस समय देखने को मिला जब भारत के पूर्व रेस्लर और इंटरनेशनल आइकन द ग्रेट खली ने हरियाणा सरकार के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात का यह पल न सिर्फ राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना बल्कि खेल प्रेमियों के बीच भी उत्सुकता का कारण रहा।
खली ने विज की तारीफ की
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अपने विशिष्ट अंदाज़ में खली का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ लंबी बातचीत की। मुलाकात के दौरान दोनों ने आपसी रिश्तों और हालचाल पर चर्चा की। खली ने अनिल विज को अपना “बड़ा भाई और आदर्श” बताते हुए कहा कि जब भी वह उनसे मिलते हैं, उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने मंत्री की कार्यशैली और जनता के लिए उनकी निस्वार्थ सेवा भावना की जमकर सराहना की। विज जैसे नेताओं का सरल और जनसरोकारों से जुड़ा व्यक्तित्व समाज के लिए प्रेरणा है। वहीं अनिल विज ने भी खली की उपलब्धियों और उनके खेल जगत में योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें हरियाणा का गौरव बताया।