Advertisement
Advertisement
होम / डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने किया विजेता टीमों को सम्मानित 

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने किया विजेता टीमों को सम्मानित 

BY: • LAST UPDATED : September 3, 2024

InKhabar Haryana, पानीपत। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय U-14 फुटबॉल (लड़कों की) तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन किया एवं जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा द्वारा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया। समापन समारोह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा एवं अधिकृत आर्थिक अधिकारी रविंद्र सिंह आंतिल, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी करण सिंह पूनिया,संयोजक एस.एच. मनोज कादियान, रोहतक डीओसी जोगिंदर सिंह, कमेटी सचिव प्रदीप कादियान, सुरेश कादियान (डीपीई), नरेश रावल (पीजीटी), राकेश कुमार (डीपीई), नरेंद्र मलिक (पीटीआई), कुलदीप (पीटीआई), कुलबीर सिंह (पीटीआई), सुरेश मोर (डीपीई) उपस्थित रहे।

एसजीएफआई द्वारा हुई थी प्रतियोगिता आयोजित 

शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय U-14 फुटबॉल (लड़कों की) तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह प्रतियोगिता डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में 1 से 3 सितंबर 2024 तक आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता को 3 सितंबर 2024 को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। समापन समारोह के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने प्रथम, द्वितीय, एवं तृतीय स्थान पर आने वाली टीमों को ट्रॉफी से सम्मानित किया। U-14 फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंबाला, द्वितीय स्थान पर सोनीपत एवं तृतीय स्थान पर चरखी दादरी रहा। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को हार्दिक बधाई दी और और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Hisar Crime News: हत्या या आत्महत्या? हांसी में मां-बेटे की संदिग्ध मौत

प्रधानाचार्या ने किया शिक्षा विभाग का धन्यवाद

उन्होंने तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर स्कूल की नियमावली, सहयोग की अत्यंत सराहना की और प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा को सफल आयोजन पर हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा एवं शिक्षा विभाग का तहेदिल से धन्यवाद किया और कहा कि हमारे लिए गौरव का विषय रहा कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल को चुना गया। स्कूल इसके लिए शिक्षा विभाग का सदा आभारी रहेगा और भविष्य में भी शिक्षा विभाग द्वारा ऐसा अवसर प्राप्त करने पर स्कूल अपना सौभाग्य मानेगा तथा इसी प्रकार की प्रतियोगिताओं के लिए भविष्य में भी अपना पूरा-पूरा सहयोग देगा। इस तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन में स्कूल के खेल अध्यापकों जिनमें पार्थ, विक्रांत, सुखदेव, अरुण का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

Panipat News: हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर BJP विधायक विनोद भयाना का दावा, कह दी ये बात