Advertisement
Advertisement
होम / Ticket by Digital Payment: ट्रेन छूटने का खतरा हुआ खत्म, यात्री मोबाइल से ऑनलाइन टिकट का कर पाएंगे भुगतान

Ticket by Digital Payment: ट्रेन छूटने का खतरा हुआ खत्म, यात्री मोबाइल से ऑनलाइन टिकट का कर पाएंगे भुगतान

BY: • LAST UPDATED : October 15, 2024

Ticket by Digital Payment: कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन ने यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब स्टेशन पर दो बार कोड मशीनें लगाई गई हैं, जिनकी मदद से यात्री मोबाइल से ऑनलाइन टिकट का भुगतान कर सकेंगे। इससे खुले पैसे न होने की समस्या का समाधान हो जाएगा, जिससे पहले कई बार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।

ट्रेन छूटने खतरा हुआ खत्म

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि कई बार यात्रियों को टिकट काउंटर पर खुले पैसे न होने के कारण दिक्कत होती थी। इससे कई बार ट्रेन छूटने का भी खतरा बन जाता था। लेकिन अब, बार कोड मशीन की सहायता से यात्री गुगल पे, फोन पे जैसी ऑनलाइन भुगतान सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे। यह प्रक्रिया सरल और तेज़ है, जिससे टिकट लेने में कोई देरी नहीं होगी।

टिकट खिड़की पर भी होगी भीड़ कम

इस सुविधा के लागू होने से यात्रियों को नकद पैसे रखने की चिंता नहीं रहेगी। खासकर उन यात्रियों के लिए, जिन्हें यात्रा के समय खुल्ले पैसे नहीं मिलते थे, यह कदम बेहद सहायक साबित होगा। अब टिकट खिड़की पर भीड़ होने के बावजूद, यात्री आसानी से बार कोड स्कैन कर ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे और अपनी टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

Advertisement

यह नई प्रणाली कंप्यूटर से जोड़ी

कुरुक्षेत्र स्टेशन से हर दिन करीब 12,000 यात्री दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और चंडीगढ़ की ओर यात्रा करते हैं। ऐसे में यह कदम यात्रियों के लिए एक बड़ा राहत देने वाला साबित होगा। स्टेशन के कर्मचारियों के मुताबिक, यह नई प्रणाली कंप्यूटर के साथ पूरी तरह से जोड़ी गई है और यात्री नगद और ऑनलाइन भुगतान के बीच अपनी पसंद चुन सकते हैं।

Railway Project: कुरुक्षेत्र रेलवे एलिवेटेड ट्रैक प्रोजेक्ट हुआ पूरा, आज से संचालन शुरू