Advertisement
Advertisement
होम / Tiranga Yatra in Karnal: करनाल में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन, विनय नरवाल को याद कर भावुक हो उठा जनसैलाब

Tiranga Yatra in Karnal: करनाल में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन, विनय नरवाल को याद कर भावुक हो उठा जनसैलाब

BY: • LAST UPDATED : May 23, 2025
Inkhabar Haryana, Tiranga Yatra in Karnal: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन उसका दर्द और गुस्सा आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इसी संवेदना और राष्ट्र के प्रति सम्मान को अभिव्यक्त करने के लिए करनाल में भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा द्वारा एक भावुक और सशक्त ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने हाथों में तिरंगा और केंडल लेकर भाग लिया और देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सेना के सम्मान में निकली महिलाओं की प्रतीक यात्रा

यात्रा का नेतृत्व करनाल की मेयर रेणु बाला गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि आज बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिंदूर की कीमत और सैनिकों के बलिदान के सम्मान में तिरंगा सिंदूर यात्रा निकाल रही हैं। हमारे सैनिकों ने जिस वीरता से आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर मुंहतोड़ जवाब दिया, वह देश के हर नागरिक के गर्व का विषय है। इस ऑपरेशन में हमारी महिलाएं भी अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रही हैं।

रेणु बाला ने आगे कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक प्रदर्शन नहीं बल्कि उन वीर सैनिकों के प्रति श्रद्धांजलि है जो देश के लिए वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मिशन ‘सिंदूर’ की सफलता की सराहना की और कहा कि यह देश की एकजुटता और प्रतिशोध की भावना का प्रतीक है।

Advertisement

करनाल के बेटे विनय नरवाल को श्रद्धांजलि

इस यात्रा में शामिल महिलाओं की भावनाएं उस समय और अधिक तीव्र हो गईं जब उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए करनाल निवासी विनय नरवाल को याद किया। यात्रा में कई महिलाएं भावुक होकर रो पड़ीं। विनय नरवाल की शहादत इस यात्रा का केंद्रबिंदु रही उसकी शादी को मात्र छह दिन हुए थे जब आतंकियों ने उसे निशाना बनाया, केवल इसलिए कि वह हिंदू था। यह धार्मिक उन्माद और अमानवीयता के खिलाफ भी एक स्पष्ट विरोध का स्वर बनकर उभरा।