Advertisement
Advertisement
होम / Uchana News: बिजली निगम की चैकिंग टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, खाप पंचायत नहीं देगी साथ

Uchana News: बिजली निगम की चैकिंग टीम के साथ ग्रामीणों ने की मारपीट, खाप पंचायत नहीं देगी साथ

BY: • LAST UPDATED : February 5, 2025

Inkhabar Haryana, Uchana News: हरियाणा के नचार खेड़ा गांव में 28 जनवरी को बिजली चोरी की शिकायत पर चैकिंग पर गई टीम के साथ मारपीट के मामले में पंचायत, खाप पंचायतों के बीच में आने के बाद समझौता हुआ। बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ लंबे समय तक हुई मीटिंग के बाद आपसी समझौते पर सहमति बनी।

खाप नहीं देगी साथ

जानकारी के मुताबिक, थुआ तपा से सोमदत्त शर्मा किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार कोई भविष्य में करता है तो खाप, पंचायतें उनका किसी तरह से कोई सहयोग नहीं करेंगी। कर्मचारियों ने खापों के प्रतिनिधियों का सम्मान रखते हुए समझौते लिए तैयार हुए इसको लेकर हम कर्मचारियों का धन्यवाद करते है।

बिनैन खाप प्रतिनिधि बलवान नैन ने कहा कि नचार, उदयपुर, दुर्जनपुर के सरपंच एवं दाडऩ खाप, थुआ तपा के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। सभी ने फैसला लिया कि जो भी किसी भी कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार करता है तो उसका साथ नहीं देंगे। कोई कर्मचारी गलत करता है तो वो उसकी शिकायत पंचायत से करें या उच्चाधिकारियों से करें। हम समाज से ये ही प्रार्थना करते है कि इस तरह का झगड़ा अशोभनीय है।

Advertisement

बिजली यूनियन ने खाप पंचायत का रखा मान

जो अधिकारी, कर्मचारी है वो भी हमारी पृष्ठ भूमि से है वो बाहर से नहीं आए हुए है। उनके साथ हाथापाई एवं दुव्र्यवहार किया जाता है तो वो बुरी बात है इसकी निंदा करते है। कुछ बच्चों ने गलती की थी उसकी माफी की अपील कर्मचारियों से जो आरोपी थे उनके परिवार के लोगों ने की। भविष्य में कोई कर्मचारी के साथ इस तरह का व्यवहार करता है तो हम उनके साथ नहीं होंगे। बिजली यूनियन ने हमारे सम्मान रखते हुए हमारी माफी की अपील स्वीकार की।

दोषियों ने पंचायत के बीच मांगी माफी

प्रधान विकास खटकड़ ने कहा कि सभी को पता है कि 28 जनवरी को नचार खेड़ा गांव में चैकिंग टीम के ऊपर हमला कर दिया था। जिसमें उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। निरंतर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हम धरना दे रहे थे। हमारे साथ पंचायतें, सामाजिक संगठन एवं खाप प्रतिनिधि सम्पर्क में थे। इस मामले को सुलझाने के पक्ष में थे।
निरंतर पंचायत चली तो पंचायत एवं दोषियों ने पंचायत के बीच आकर माफी मांगी तो कर्मचारियों का प्रतिनिधि मंडल था उसने तय किया कि इस मामले में इनको माफी करते हुए माफी दे दी जाए। खाप, पंचायत प्रतिनिधियों के माध्यम से समाज में एक संदेश दिया जाए कि आने वाले समय में इस प्रकार की कोई घटना घटित न हो।