Advertisement
Advertisement
होम / Vinay Narwal Birthday: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज जन्मदिन, परिवार ने याद में किया ये खास काम

Vinay Narwal Birthday: शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज जन्मदिन, परिवार ने याद में किया ये खास काम

BY: • LAST UPDATED : May 1, 2025
Inkhabar Haryana, Vinay Narwal Birthday: कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का आज यानी 1 मई को जन्मदिन है। इस उपलक्ष्य में करनाल में एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें लोग बड़ी संख्या में भाग ले रहे है। विनय नरवाल के परिवार के लोग भी इस आयोजन में पहुंचे है।।

थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद के लिए लगा शिविर

इस रक्तदान शिविर का आयोजन नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (NIFAA) द्वारा किया गया है। शिविर दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोग भाग ले रहे हैं। यह आयोजन खासतौर पर थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों की मदद करने के लिए लगाया गया है।

पहलगाम आंतकी हमले में हुए थे शहीद

शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में आतंकवादी द्वारा गोली लगने की वजह से मारे गए थे। उनकी शादी घटना के महज 6 दिन पहले हुई थी, जिसके बाद पत्नी सहित उनका परिवार और पूरा हरियाणा के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया।