Advertisement
Advertisement
होम / Vinay Narwal Father Reaction after PM Modi Address: “आतंक की नर्सरी पर सेना का…”, पीएम मोदी के संबोधन के बाद विनय नरवाल के पिता का बड़ा बयान

Vinay Narwal Father Reaction after PM Modi Address: “आतंक की नर्सरी पर सेना का…”, पीएम मोदी के संबोधन के बाद विनय नरवाल के पिता का बड़ा बयान

BY: • LAST UPDATED : May 13, 2025

Inkhabar Haryana, Vinay Narwal Father Reaction after PM Modi Address: सीजफायर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात 8 बजे देश को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने “ऑपरेशन सिंदूर” की सफलता और सेना की सटीक कार्रवाई की जानकारी दी। इस संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से पहलगाम आतंकी हमले के बाद उठाए गए कदमों का उल्लेख किया, जिसमें कई आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया गया। इस हमले में करनाल निवासी नेवी अधिकारी लेफ्टिनेंट विनय नरवाल शहीद हुए थे।

पीएम मोदी के संबोधन के बाद राजेश नरवाल का भावुक बयान

प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद, शहीद विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल का भावुक बयान सामने आया है। उन्होंने प्रधानमंत्री की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई का समर्थन करते हुए कहा कि यह एक “सही और सख्त जवाब” था, जो आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राजेश नरवाल ने कहा कि मेरे बेटे की शहादत बेकार नहीं गई है। प्रधानमंत्री ने साफ संदेश दिया है कि पाकिस्तान, जो आतंकवाद को पालता है, उसे अब बख्शा नहीं जाएगा। ये कार्रवाई केवल जवाब नहीं थी, बल्कि चेतावनी थी। सेना ने पूरे मनोबल और ताकत के साथ हमला किया, और ये संभव हो पाया क्योंकि हमारी सरकार ने उन्हें पूरी छूट दी।

आतंक की नर्सरी तैयार करने वालों पर हुआ सीधा हमला

उन्होंने कहा कि यह हमला केवल आतंकियों के खिलाफ नहीं था, बल्कि उन सभी ताकतों के खिलाफ था जो आतंकवाद को बढ़ावा देती हैं। जो लोग आतंक की नर्सरी तैयार करते हैं, उन पर सीधा प्रहार किया गया है। यह कार्रवाई उनकी रीढ़ तोड़ने के लिए थी, और इसमें हमारी सेना पूरी तरह सफल रही है।

Advertisement

राजेश नरवाल ने स्पष्ट कहा कि भारत अब चेतावनी देने के मोड में नहीं है। अगर पाकिस्तान एक भी गोली चलाएगा तो यह सिर्फ जवाब नहीं, सीधा युद्ध होगा। इस बार माफ नहीं किया गया है, ये केवल स्थगन है। अगर फिर से पाकिस्तान ने हरकत की, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि 26 परिवारों की व्यक्तिगत क्षति की भरपाई कोई नहीं कर सकता, लेकिन इस सैन्य कार्रवाई ने उनके दिल को थोड़ी राहत जरूर दी है। ये आतंक काल है, और अगर इसके सफाए के लिए युद्ध का सहारा लेना पड़े, तो वह भी सही है।