




इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने गौशाला के विकास के लिए 15 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की। उन्होंने गौ सेवा के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि उनकी सरकार ने गौ सेवा आयोग का बजट 100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 500 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्तमान सरकार हर गांव और गौशाला के विकास के लिए योगदान दे रही है।
मंत्री गोयल ने अपने संबोधन में पूर्व शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शर्मा ने ही उन्हें 2014 में विधानसभा टिकट दिलवाया और मंत्री बनने में उनकी मदद की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा का जो पौधा रामविलास शर्मा ने लगाया था, आज उसकी सफलता के फल का आनंद सभी ले रहे हैं।
कार्यक्रम के बाद विपुल गोयल और रामविलास शर्मा महेंद्रगढ़ स्थित आवास पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर रामविलास शर्मा ने मंत्री गोयल की मुलाकात कार्यकर्ताओं से करवाई। साथ ही, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के व्यापारी और दीवान कॉलोनी के निवासियों ने भी मंत्री से अपनी मांगों को साझा किया।
इस मौके पर पूर्व सरपंच विमला देवी ने सात गौशालाओं को 5100 रुपये के चेक सौंपे। इस दौरान कृष्ण कौशिक और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।




