Advertisement
Advertisement
होम / Water Level of Tangri River Rise in Ambala: हरियाणा में अचानक बढ़ा टांगरी नदी का जलस्तर, डर के साये में जी रहे हैं स्थानीय लोग, कहा- “अगर ज्यादा पानी आया, तो…”

Water Level of Tangri River Rise in Ambala: हरियाणा में अचानक बढ़ा टांगरी नदी का जलस्तर, डर के साये में जी रहे हैं स्थानीय लोग, कहा- “अगर ज्यादा पानी आया, तो…”

BY: • LAST UPDATED : August 6, 2025
Inkhabar Haryana, Water Level of Tangri River Rise in Ambala: हरियाणा के अंबाला में टांगरी नदी का जलस्तर एक बार फिर अचानक बढ़ने लगा है, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल बन गया है। बीते वर्षों में आई बाढ़ के भयावह दृश्य लोगों के ज़ेहन में आज भी ताज़ा हैं, जब टांगरी नदी में आए उफान ने कई घरों और संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचाया था। अब एक बार फिर पानी का स्तर बढ़ता देख लोग सहम गए हैं और प्रशासन से समय रहते अलर्ट और राहत व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

पहाड़ी बारिश का असर

बीते कुछ दिनों से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है, जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों की नदियों पर देखने को मिल रहा है। अंबाला की टांगरी नदी भी इसी कड़ी का हिस्सा है। देर रात से इसका जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है, जिससे आसपास के इलाकों – खासकर नदी के किनारे बसे मोहल्लों में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं।

स्थानीय निवासियों की चिंता

टांगरी नदी के किनारे रहने वाले स्थानीय निवासियों ने अपनी चिंता साझा करते हुए बताया कि दो साल पहले भी उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा था। वे कहते हैं कि वे कामकाजी लोग हैं और उन्हें यह तक नहीं बताया जाता कि नदी में पानी बढ़ने वाला है या खतरा किस स्तर तक है। पहले प्रशासन की ओर से माइक पर अलाउंसमेंट के जरिए चेतावनी दी जाती थी, लेकिन इस बार कोई चेतावनी नहीं मिली। फिलहाल जलस्तर नियंत्रण में है, लेकिन अगर बारिश इसी तरह जारी रही और पानी और बढ़ा, तो हालात घरों में पानी घुसने तक पहुंच सकते हैं।

Advertisement