Advertisement
Advertisement
होम / Yogeshwar Dutt on Punjab Haryana Water Crisis: “हरियाणा को उसका हक चाहिए, पंजाब सीएम पाकिस्तान की छवि दर्शा रहे”- योगेश्वर दत्त

Yogeshwar Dutt on Punjab Haryana Water Crisis: “हरियाणा को उसका हक चाहिए, पंजाब सीएम पाकिस्तान की छवि दर्शा रहे”- योगेश्वर दत्त

BY: • LAST UPDATED : May 5, 2025

संबंधित खबरें

Inkhabar Haryana, Yogeshwar Dutt on Punjab Haryana Water Crisis: ओलंपिक पदक विजेता और भारतीय कुश्ती के गौरव योगेश्वर दत्त ने आज रोहतक के सेक्टर 2 में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब के सीएम भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा बयान दिया। योगेश्वर दत्त ने न केवल हरियाणा-पंजाब के बीच पानी विवाद पर खुलकर अपनी राय रखी, बल्कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालिया तनाव को लेकर भी आक्रामक प्रतिक्रिया दी।

हरियाणा को चाहिए उसका हक का पानी

योगेश्वर दत्त ने कहा कि पंजाब द्वारा हरियाणा के हिस्से का पानी रोकना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने हरियाणा को पंजाब का “छोटा भाई” बताते हुए कहा कि एक बड़े भाई और अच्छे राजनेता की तरह भगवंत मान को हरियाणा को उसका अधिकार देना चाहिए। उन्होंने कहा कि हम अपने हक का पानी मांग रहे हैं, कोई एहसान नहीं। ये दुखद है कि पंजाब सरकार इस तरह की मानसिकता दिखा रही है।

भगवंत मान पर पाकिस्तान समर्थक रवैये का आरोप

सबसे चौंकाने वाला आरोप तब आया जब योगेश्वर दत्त ने कहा कि भगवंत मान के बयानों और कार्यों से ऐसा प्रतीत होता है कि वे पाकिस्तान की छवि दर्शाना चाहते हैं। योगेश्वर ने कहा कि पानी रोकना और उसकी ज़िम्मेदारी से भागना, यह हमारे पड़ोसी देश की मानसिकता को दर्शाता है। पंजाब के मुख्यमंत्री को सोचना चाहिए कि वह किस दिशा में जा रहे हैं।

Advertisement

हरियाणा द्वारा रास्ता रोकने के विरोध में

विवाद के बीच कुछ रिपोर्ट्स में यह कहा गया कि हरियाणा ने पंजाब का रास्ता रोका है। इस पर योगेश्वर दत्त ने साफ किया कि वह इस प्रकार की प्रतिक्रिया के पक्ष में नहीं हैं। हमें आपसी बातचीत से हल निकालना चाहिए। रास्ते रोकना समस्या का समाधान नहीं है। हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले और भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव को लेकर भी योगेश्वर दत्त ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए जरूरत पड़ी तो मैं अपनी आखिरी सांस भी देश को समर्पित कर दूंगा। दुश्मन को कभी भी जिंदा नहीं छोड़ना चाहिए। हम सबको देश के लिए तैयार रहना चाहिए।

Advertisement

लेटेस्ट खबरें