ऐलनाबाद। स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान शहर के वार्ड नंबर 6 में एक युवक को 5 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
क्या हैं पूरा मामला
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि उनकी पुलिस की एक टीम शहर में बिजली घर के नजदीक मौजुद थी। तभी वार्ड 6 की एक बन्द गली में से एक व्यक्ति अपने हाथ में एक प्लास्टिक का कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर वह एकदम से घबराकर वापिस मुड़कर भागने की कोशिश करने लगा। वह भागते हुए लड़खड़ाकर सड़क पर गिर गया। जिससे उसकी आंख के पास चोट लग हुई है। पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उसे काबु करके नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम छोटूराम पुत्र रामकुमार निवासी रामपुरा उर्फ रामसरा जिला हुनामगढ (राज.) बताया।
5 किलों पोस्ता बरामद
पुलिस ने जब उसकी नियमानुसार तलाशी ली तो उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में रखी हुई 5 किलो डोडा चुरा पोस्त बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी छोटूराम के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।