Advertisement
Advertisement
होम / Ambala News: अंबाला रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, अब इस तरीके से आसानी से मिलेगा टिकट

Ambala News: अंबाला रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें, अब इस तरीके से आसानी से मिलेगा टिकट

BY: • LAST UPDATED : February 1, 2025
Inkhabar Haryana, Ambala News: भारतीय रेलवे लगातार यात्रियों की सुविधाओं में सुधार करने के लिए नए कदम उठा रहा है। इसी दिशा में अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) लगाई गई हैं, जिससे यात्री अब QR कोड स्कैन करके ऑनलाइन भुगतान के जरिए तत्काल टिकट बुक कर सकेंगे। इससे रेलवे स्टेशनों पर लगने वाली लंबी लाइनों से राहत मिलेगी और लोगों को तेज़, सरल और डिजिटल तरीके से टिकट मिल सकेगा।

अब तत्काल टिकट भी डिजिटल

अब तक रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा केवल रिजर्व टिकट तक ही सीमित थी, लेकिन अब यात्री तत्काल टिकट भी रेलवे द्वारा लॉन्च किए गए ऐप से बुक कर सकेंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देना और स्टेशनों पर भीड़ को कम करना है। अंबाला रेलवे स्टेशन पर फिलहाल पांच ATVM मशीनें स्थापित की गई हैं, जिनसे यात्रियों को टिकट काउंटर की लंबी कतारों में इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक SR. DCM नवीन कुमार ने बताया कि अब यात्री QR कोड स्कैन करके डिजिटल पेमेंट के माध्यम से आसानी से टिकट प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी कारणवश टिकट नहीं निकलता है, तो भुगतान की गई राशि 24 घंटे के भीतर यात्री के खाते में वापस आ जाएगी।

Advertisement

रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे

रेलवे ने यह भी सुनिश्चित किया है कि टिकट मशीनों के संचालन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारी तैनात किए जाएंगे, जो उन यात्रियों की मदद करेंगे जो मशीन का उपयोग करना नहीं जानते। इससे न केवल यात्रियों को सहूलियत मिलेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

अब टिकट लेना हुआ आसान

अंबाला रेलवे स्टेशन पर सफर करने वाले यात्रियों ने रेलवे प्रशासन के इस फैसले की खूब सराहना की है। यात्रियों का कहना है कि पहले टिकट के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता था, लेकिन अब मशीन से कुछ ही सेकंड में टिकट प्राप्त किया जा सकता है। यह सुविधा न केवल समय बचाएगी बल्कि यात्रियों की यात्रा को अधिक आरामदायक बनाएगी।

एक यात्री ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब हमें टिकट के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। QR कोड स्कैन करके कुछ ही मिनटों में टिकट मिल जाएगा। रेलवे प्रशासन का यह कदम यात्रियों के लिए बहुत मददगार साबित होगा।