Inkhabar Haryana, Ambala News: हरियाणा के अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों में रविवार से किराया लागू कर दिया गया है। इन बसों को 26 जनवरी को हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शुरुआत में यात्रियों के लिए एक सप्ताह तक बस सेवा निःशुल्क थी, लेकिन अब इन बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को किराया देना होगा।
ट्रायल के बाद शुरू हुआ किराया
अंबाला में आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत 26 जनवरी को हुई थी। इन बसों को एक सप्ताह के लिए ट्रायल बेस पर चलाया गया था, जिसमें यात्रियों को मुफ्त यात्रा करने का मौका मिला। ट्रायल समाप्त होने के बाद, रविवार से नियमित किराया प्रणाली लागू कर दी गई है।
इस तरह हैं नए किराए :
- 3 साल तक के बच्चों के लिए यात्रा निःशुल्क रहेगी।
- 3 साल से 12 साल तक के बच्चों को आधे टिकट पर यात्रा करने की अनुमति होगी।
- 12 वर्ष से अधिक उम्र के यात्रियों को पूरा किराया देना होगा।
अड्डा इंचार्ज विजेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिक बसों में किसी भी प्रकार का पास मान्य नहीं होगा। यात्रियों को टिकट लेकर ही सफर करना होगा।
अंबाला सिटी से कैंट का किराया
अंबाला सिटी से अंबाला कैंट तक यात्रा करने के लिए यात्रियों को 15 रुपए किराया देना होगा। बसों की सुविधा यात्रियों को समय पर उपलब्ध कराने के लिए एक सुव्यवस्थित समय सारिणी तैयार की गई है। पहली इलेक्ट्रिक बस अंबाला कैंट बस स्टैंड पर सुबह 6:05 बजे पहुंचती है और इसके बाद हर 15 मिनट के अंतराल पर बसें उपलब्ध रहती हैं।
Anil Vij: परिवहन मंत्री अनिल विज के छापे में 18 चालान हुए, 2.54 लाख रुपए जुर्माना, वाहन चालकों में मचा हड़कंप