Advertisement
Advertisement
होम / Ambala News: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रियलिटी चेक, यात्रियों और कर्मचारियों की लापरवाही, रेलवे ट्रैक पर खुलेआम चल रहा खतरे का खेल

Ambala News: अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर रियलिटी चेक, यात्रियों और कर्मचारियों की लापरवाही, रेलवे ट्रैक पर खुलेआम चल रहा खतरे का खेल

BY: • LAST UPDATED : May 30, 2025
Inkhabar Haryana, Ambala News: रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा को लेकर बनाए गए नियमों की अनदेखी किस हद तक हो रही है, इसका ताजा उदाहरण अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। जहाँ एक ओर रेलवे प्रशासन सुरक्षा और सुविधा को लेकर बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। “रेलवे ट्रैक पार न करें” जैसे चेतावनी बोर्ड स्टेशन पर जरूर लगे हैं, लेकिन यात्री और खुद रेलकर्मी इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं।

रियलिटी चेक में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीरें

जब हमने इस मामले की तह तक जाने के लिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन का रियलिटी चेक किया, तो नजारा हैरान करने वाला था। कई यात्री प्लेटफॉर्म से प्लेटफॉर्म जाने के लिए फुटओवर ब्रिज या अंडरपास का इस्तेमाल करने की बजाय सीधे रेलवे ट्रैक पार करते हुए दिखाई दिए। हैरानी की बात तो यह रही कि कुछ रेलवे कर्मचारी भी इसी लापरवाही में शामिल नजर आए।

वीडियो फुटेज में यह स्पष्ट देखा जा सकता है कि एक ओर से ट्रेन आती दिखाई दे रही है, लेकिन इसके बावजूद यात्री ट्रैक पार करने से नहीं हिचकिचा रहे। हमने ऐसे ही कुछ यात्रियों से बात की, तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकारते हुए कैमरे पर माफी मांगी और भविष्य में ऐसा न करने का वादा भी किया।

Advertisement

यात्रियों की लापरवाही बन सकती है जानलेवा

रेलवे ट्रैक पार करना न सिर्फ नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह एक जानलेवा कदम भी हो सकता है। हर साल देश में सैकड़ों लोग इसी लापरवाही का शिकार हो जाते हैं। अंबाला जैसे व्यस्त स्टेशन पर इस तरह की घटनाएं बड़ी दुर्घटना को न्योता दे सकती हैं।

रेलवे प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस मुद्दे को लेकर हमने अंबाला डिवीजन के सीनियर डिप्टी कमर्शियल मैनेजर (DCM) से संपर्क किया। उन्होंने स्वीकार किया कि यह स्थिति गंभीर है और भविष्य में इस पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। सीनियर DCM ने कहा कि रेलवे ने इस तरह की गतिविधियों को रोकने के लिए स्पष्ट कानून बनाए हैं। इसके अलावा, लोगों को खुद भी समझदारी दिखानी चाहिए। यदि फिर भी कोई व्यक्ति ट्रैक पार करता है, तो RPF को ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई के निर्देश दिए जाएंगे।

Harvinder Singh Padma Shri: राष्ट्रपति से पद्मश्री प्राप्त कर हरियाणा गुहला चीका लौटे तीरंदाज हरविंदर सिंह, हुआ भव्य स्वागत