




Fatehabad News: हरियाणा के फतेहाबाद में हिसार-सिरसा रोड पर मंगलवार सुबह ट्रक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराया और पलट गया। ट्रक सड़क के बीचो-बीच पलटने से हिसार से सिरसा रोड का रास्ता पूरी तरह से बंद हो गया और लम्बा जाम लग गया। जानकारी मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ियों को डाइवर्ट करवा कर निकलवाया गया। उसके बाद ट्रक को क्रेन की सहायता से सड़क से उठाने की कोशिश में जुटे हुए है।
मिली हुई जानकारी क अनुसार सुबह सामान से लोड ट्रक हिसार से सिरसा की तरफ जा रहा था। ट्रक जब भूना मोड से थोड़ा आगे पहुंचा तो बेकाबू हो गया और डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। बडी़ बात तो यह रही कि इस हादसे के समह कोई दूसरा वाहन उससे आघातमें नहीं हुआ।
Kurukshetra News: शांतिपूर्वक चुनाव होने के लिए पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च




