Inkhabar Haryana, Free bus service for Women on Raksha Bandhan: हरियाणा की महिलाओं के लिए इस रक्षाबंधन पर एक खास तोहफा सामने आया है। हरियाणा परिवहन विभाग ने रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे 15 साल तक की उम्र के बच्चों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की घोषणा की है। इस फैसले से जहां त्योहार की खुशियां दुगुनी होंगी, वहीं महिलाओं को अपने भाइयों से मिलने के लिए सफर के खर्च की चिंता भी नहीं करनी पड़ेगी।
यात्रा की अवधि कब से कब तक?
परिवहन विभाग के अनुसार, 8 अगस्त की दोपहर 12 बजे से लेकर 9 अगस्त की रात 12 बजे तक यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। यानी रक्षाबंधन से एक दिन पहले दोपहर से लेकर अगले दिन देर रात तक महिलाएं और 15 साल तक के बच्चे हरियाणा रोडवेज की सामान्य और स्टैंडर्ड बसों में निशुल्क सफर कर सकेंगे। यह सुविधा केवल हरियाणा रोडवेज की सामान्य और स्टैंडर्ड श्रेणी की बसों में ही मान्य होगी। वोल्वो, एसी या विशेष सेवाओं पर यह सुविधा लागू नहीं होगी। इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि अधिक से अधिक महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकें।
प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर
त्योहार के दिन महिलाओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए, परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग के अनुसार सभी डिपो को अतिरिक्त बसें तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। चालकों और परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बस अड्डों पर विशेष सूचना बोर्ड लगाए जा रहे हैं ताकि किसी को भ्रम न हो और हर डिपो को निर्देशित किया गया है कि किसी भी महिला को बस के इंतजार में ज्यादा समय न बिताना पड़े।
इन रूटों पर होगी बसों की अधिक आवाजाही