Advertisement
Advertisement
होम / Haryana News: रोडवेज बस के समय में बदलाव की मांग को लेकर तीन गांवों के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

Haryana News: रोडवेज बस के समय में बदलाव की मांग को लेकर तीन गांवों के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन

BY: • LAST UPDATED : September 3, 2024

InKhabar Haryana, Haryana News: लोहारू से तोशाम रूट पर रोडवेज बस के समय में फेरबदल करने की मांग को लेकर युवा क्लब बुसान, संडवा, साहलेवाला के अनेक लोगों ने लोहारू रोड़वेज सब डिपो के डीआई को ज्ञापन दिया है। यात्रियों वजीर सिंह बुसान, युवा क्लब बुसान, युवा क्लब संडवा, युवा क्लब साहलेवाला, बृजपाल फौजी, संदीप कालीरावण आदि ने हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन मंगलवार को जीएम के नाम सब डिपो लोहारू के डीआई दलबीरसिंह श्योराण को सौंपा है।

बस नहीं मिलने के कारण होती है परेशानी

इसके माध्यम से यात्रियों ने बताया है कि लोहारू से सुबह 9:50 पर एक रोडवेज की बस वाया हसान, बुसान, संडवा होते हुए तोशाम जाती है। जबकि लोहारू रेलवे स्टेशन पर सालासर एक्सप्रेस रेलगाड़ी 10 बजे पहुंचती है। इस गाड़ी में तोशाम रूट ओर अनेक गांवों की सवारियां हर रोज आती हैं जोकि यह बस नहीं मिलने के कारण करीबन चार घंटे तक लोहारू बस स्टैंड पर बैठती हैं तथा आर्थिक बोझ उठाकर प्राईवेट साधन लेकर जाना पड़ता है। यात्रियों का कहना था कि इस बस में कोई आफिस कर्मचारी भी नहीं जाते हैं जिससे किसी को परेशानी हो।

यात्रियों की समय में फेरबदल की मांग

इसलिए इस बस का समय सुबह 9:50 बजे की बजाए सुबह 10:20 का किया जाए ताकि रेलगाड़ियों से आने वाले यात्री भी तोशाम क्षेत्र में रोड़वेज बसों में सफर करके पहुंच सकें। डीआई ने यात्रियों की समय में फेरबदल की मांग को जीएम के पास भिजवाने ओर समाधान कराने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर कृष्ण पहलवान, प्रवेश चौहान, जगमोहन, नरेश कालीरामण, नरेन्द्रसिंह, कमलेश व विकास सहित अनेक यात्री व विद्यार्थी मौजूद थे।

Advertisement

Haryana News: एसएसटी, वीएसटी व एफएसटी टीम विस चुनाव के दौरान गंभीरता से करें कार्य, जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने ली बैठक