Advertisement
Advertisement
होम / Kaithal News: कैथल डिपो से बीएस-6 बसों की विदाई, कंडम बसों की वापसी से यात्री परेशान

Kaithal News: कैथल डिपो से बीएस-6 बसों की विदाई, कंडम बसों की वापसी से यात्री परेशान

BY: • LAST UPDATED : November 27, 2024
Inkhabar Haryana, Kaithal News: कैथल डिपो में यात्रियों की सुविधा के लिए में बीएस-6 तकनीक की आधुनिक बसों को शामिल किया गया था, लेकिन अब सरकार के निर्देश पर इन बसों को NCR जिलों में भेज दिया गया है। इसके बदले में कैथल को जो बसें मिली हैं, वे कंडम अवस्था में हैं। इन बसों की हालत इतनी खराब है कि न तो वे चलने लायक हैं और न ही मरम्मत से तुरंत सेवा में लौट सकती हैं। इस फैसले से यात्रियों और स्थानीय रोडवेज यूनियन में भारी गुस्सा है।

बीएस-6 बसों का ट्रान्सफर

कैथल डिपो को 10 साल बाद बीएस-6 तकनीक की 96 बसें मिली थीं, जिनमें से 48 को NCR जिलों में भेजा गया है। इसके बदले में बीएस-3 और बीएस-4 तकनीक की मात्र 48 बसें दी गई हैं, जिनकी हालत बेहद जर्जर है। इनमें कई बसों के टायर खराब हैं, सीटें टूटी हैं और गियर बॉक्स सही से काम नहीं कर रहे। इन बसों में सफर करना यात्रियों के लिए असुरक्षित है। इससे कैथल डिपो की बसों की संख्या घटकर सिर्फ 48 बीएस-6 बसों तक सिमट गई है।

गीता जयंती महोत्सव पर भी पड़ेगा असर

कैथल में बसों की कमी का सीधा असर कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव पर भी पड़ेगा। इस मेले के लिए बड़ी संख्या में बसों की ड्यूटी लगाई जाती है। लेकिन मौजूदा हालात में बसों की कमी से पर्यटकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

Advertisement

रोडवेज यूनियन का गुस्सा

रोडवेज यूनियन ने इस फैसले को यात्रियों के साथ खिलवाड़ बताया है। यूनियन नेता कृष्ण किच्छाना और बलवान कुंडू ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि फैसला वापस नहीं लिया गया तो बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। उन्होंने मांग की कि या तो बीएस-6 बसों को वापस लाया जाए या नई बसें दी जाएं।