Advertisement
Advertisement
होम / Mahendragarh Road Accident: महेंद्रगढ़ में सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Mahendragarh Road Accident: महेंद्रगढ़ में सड़क दुर्घटना में 26 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

BY: • LAST UPDATED : June 14, 2025
Inkhabar Haryana, Mahendragarh Road Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक 26 वर्षीय युवक की जान चली गई। यह हादसा माजरा चुंगी क्षेत्र में उस समय हुआ जब युवक एक जरूरी काम से अपने रिश्तेदार के साथ वहां पहुंचा था। मृतक की पहचान सिसोठ गांव निवासी संदीप पुत्र सरदार सिंह के रूप में हुई है।

कैसे हुआ हादसा?

संदीप अपने परिवार का इकलौता बेटा था। वह रतन कॉम्प्लेक्स में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता था और अपने छोटे से परिवार का सहारा था। उसकी दो साल की एक बेटी है और वह कुछ साल पहले ही शादीशुदा हुआ था। संदीप के पिता का निधन तब हुआ था जब वह महज तीन साल का था, ऐसे में परिवार की सारी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी।

बताया गया है कि संदीप अपने एक रिश्तेदार के साथ किसी व्यक्ति से पैसे लेने के लिए माजरा चुंगी गया हुआ था। वहां पहुंचने के कुछ समय बाद रिश्तेदार किसी जरूरी काम से थोड़ी देर के लिए वहां से चला गया, जबकि संदीप सड़क किनारे खड़ा रहा। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार कार ने संदीप को जबरदस्त टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि मौके पर मौजूद लोग भी घबरा गए।

Advertisement

रास्ते में तोड़ा दम

हादसे के तुरंत बाद संदीप को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तुरंत बहरोड़ रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही संदीप ने दम तोड़ दिया। उसकी मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन और रिश्तेदार अस्पताल में फूट-फूट कर रोते नजर आए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया। फिलहाल चालक की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।