Inkhabar Haryana, Road Jam in Haryana: हरियाणा के चरखी दादरी में जहां पारा 44 डिग्री पार हैं वहीं तपती गर्मी के बीच अलग- अलग जगहों में पीने के पानी और बिजली की समस्या से लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला है। परेशान लोगों ने अधिकारियों से शिकायत करने के बवाजूद उनकी समस्या का कोई समाधान नही हुआ। इस मामले के बाद लोगों ने महिलाओं की अगुवाई में रोड को जाम कर दिया है। इस दौरान सब ने उन्होंने गुस्सा जताते हुए अधिकारियों पर कई आरोप लगाए है। आइए पूरी बात को विस्तार से जानें।
बिजली, पानी न मिलने पर लोगों ने लगाया जाम
बिजली और पानी का संकट लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दोनों समस्याओं से परेशान लोग काफी आक्रोशित हो गए और महिलाओं ने पुराने शहर के छोटी बाजार क्षेत्र में सड़क जाम कर दिया। जाम के कारण यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। जाम स्थल पर मौजूद बबली देवी, मीना, रमेश, सावित्री देवी और संतोष आदि ने बताया कि इस समय शहर के विभिन्न वार्डों में पेयजल और बिजली की समस्या बनी हुई है।
अधिकारियों से शिकायत करते हुए थक गए लोग
लोगों ने बताया कि वह अधिकारियों से शिकायत करते-करते थक चुके है, लेकिन इसके बवाजूद उन्हेंने समाधान के रुप में कोई मदद नहीं मिल रही हैं। जिसके कारण लोगों ने मजबूरन रोड जाम किया। लोगों ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह फिर से जाम लगा देंगे। सिटी थाना के SHO सन्नी कुमार ने बताया कि फिलहाल अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों ने जाम खोल दिया है।