Advertisement
Advertisement
होम / Traffic Police: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के काटे चालान, चार जब्त

Traffic Police: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 11 वाहनों के काटे चालान, चार जब्त

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

Traffic Police: रेवाड़ी में पुलिस अधीक्षक गौरव राजपुरोहित के दिशा-निर्देश पर जिला पुलिस द्वारा गलत लेन ड्राइविंग का स्पेशल अभियान चलाया गया। जिसके तहत जिला पुलिस ने वाहन चालकों द्वारा गलत लेन ड्राइविंग करने पर 11 चालान किए गए तथा 4 वाहन चालकों पर धारा 285 बीएनएस के तहत कार्रवाई करके वाहनों को जप्त किया गया है।

यातायात के नियमों का पालन किया जाए

पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को निर्देश दिए थे कि सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात के नियमों की पालना दृढ़ता से करवाई जाए। मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत गलत लेन ड्राइविंग करके नियमों की उल्लघंना करने पर वाहनों चालको के चालान किए जाए। जिससे सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और सडक़ हादसों से बचा जा सके।

नियमों को ना मानने की वजह से अधिकतर हादसे होते हैं। रेवाड़ी पुलिस द्वारा सडक़ सुरक्षा सुनिश्चित करने व वाहनों के सुचारू रूप से आवागमन के लिए मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित गति सीमा व लेन ड्राइविंग व रॉन्ग साइड वाहन न चलाने की वाहन चालकों से लगातार अपील की जा रही है और यातायात नियमों की पालना करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

Advertisement

नियमों की उल्लंघन करने पर वाहनों को किया गया जप्त

इसी क्रम में पुलिस द्वारा जिलेभर में गलत लेन ड्राइविंग करके यातायात के नियमों की उल्लघंन करने पर 4 वाहन चालकों पर धारा 285 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर वाहनों को जप्त किया गया तथा वाहन चालकों के विरुद्ध संबंधित थाना में मामले दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने कई वाहन चालकों के मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई है। जिसके तहत 11 वाहन चालको के चालान किए गए है।

Election 2024: नामांकन के चौथे दिन रेवाड़ी विस से 4 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, 12 सितंबर तक कर सकते हैं नामांकन