Advertisement
Advertisement
होम / Ambala News : भाप बनाने के लिए चालू किया स्टीमर, फटने से हुआ हादसा, कई लोग हुए घायल

Ambala News : भाप बनाने के लिए चालू किया स्टीमर, फटने से हुआ हादसा, कई लोग हुए घायल

BY: • LAST UPDATED : September 27, 2024

Inkhabar Haryana, Ambala News : हरियाणा के अंबाला से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है जिसमें आयुष विभाग में एक स्टीमर फटने से 2 महिला कर्मियों समेत 3 लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब महिला कर्मियों ने मरीजों के इलाज के लिए स्टीमर का उपयोग किया था। उन्होंने स्टीमर को भाप बनाने के लिए चालू किया था, लेकिन अचानक अधिक दबाव के कारण स्टीमर फट गया।

Ambala News: तेज गति के ट्रक ने एक बाइक सवार को लपेटे में लिया, हालत गंभीर
गर्म पानी महिला कर्मियों पर गिरा

बता दें कि, घटना के समय स्टीमर के अंदर का दबाव बहुत अधिक था, जिससे उसकी क्षमता खत्म हो गई। स्टीमर के फटने के बाद, गर्म पानी महिला कर्मियों पर गिर गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है। इससे पहले भी स्टीमर के फटने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन इस बार का मामला काफी गंभीर है। प्रशासन ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात की है।

स्टीमर की नियमित जांच और रख रखाव जरुरी

बता दें कि, अधिकारियों का कहना है कि सभी स्टीमर की नियमित जांच और रख रखाव होना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके। लोगों ने भी सुरक्षा मानकों के पालन की मांग की है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। इस घटना ने सभी को एक बार फिर से सुरक्षा की अहमियत का एहसास दिलाया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता हैं।

Advertisement