




Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुवार बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव और हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनके आवास पर पहुंचकर घायल आशुतोष का हालचाल लिया। इस दौरान विज ने घटना की जानकारी ली और आशुतोष की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

O.P. धनकड़ से गले मिलते अनिल विज
जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुधवार रात पंचकूला में घटित हुई, जब कुछ युवकों ने आशुतोष को घर से केवल 200 मीटर की दूरी पर गाड़ी रुकवाकर हमला कर दिया। हमलावरों ने बेसबॉल बैट से आशुतोष के सिर पर वार किए। इस हमले में आशुतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद भीड़ के जमा होने पर मौके से फरार हो गए।
हमले के बाद घायल आशुतोष ने तुरंत घर और पुलिस को इसकी सूचना दी। राज्य के परिवहन मंत्री अनिल विज ने इस घटना के तुरंत बाद पंचकूला में ओपी धनखड़ से मुलाकात की और पूरी घटना की जानकारी ली। मंत्री विज ने आशुतोष की सेहत के बारे में चिंता जताते हुए उनके जल्द ठीक होने की कामना की।




