Advertisement
Advertisement
होम / Anil Vij: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताई स्वर्गीय ओपी चौटाला की ये खूबियां, आप भी हो जाएंगे फैन

Anil Vij: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने बताई स्वर्गीय ओपी चौटाला की ये खूबियां, आप भी हो जाएंगे फैन

BY: • LAST UPDATED : December 20, 2024

Inkhabar Haryana, Anil Vij: हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन को दुखदाई खबर बताया। उन्होंने स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला को एक कुशल प्रशासक और यादगार व्यक्तित्व के रूप में याद किया। अनिल विज ने कहा कि स्वर्गीय ओमप्रकाश चौटाला बहुत अच्छे प्रशासक थे और वह कई बार मुख्यमंत्री भी रहे थे।

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस को हार की हताशा

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने संसद में हुए हंगामे पर कांग्रेस को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हरियाणा और महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हारने की हताशा को पचा नहीं पा रही है। जिस तरह से उन्होंने संसद में बर्ताव किया, वह अब तक के इतिहास में कभी नहीं देखा गया। राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल अभी तो सांसदों को मार रहे हैं, यदि इन पर अंकुश नहीं लगाया गया तो ये दीवार में टक्करें मारने लगेंगे।

Advertisement

विज ने कांग्रेस पर संसद की मर्यादा भंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जो नुकसान कांग्रेस ने संसद की गरिमा को पहुंचाया है, उसके लिए उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

काउंटर बलास्ट के लिए दर्ज हुआ झूठा मामला

कांग्रेस द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत को लेकर भी अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “काउंटर बलास्ट” का हिस्सा बताया। विज ने कहा कि यह केवल ध्यान भटकाने के लिए उठाया गया कदम है। कांग्रेस को अपनी राजनीति सुधारनी चाहिए और संसद के आदर्शों का पालन करना चाहिए।

डल्लेवाल की जिम्मेदारी पंजाब सरकार की

किसान नेता डल्लेवाल के स्वास्थ्य और उनके मुद्दों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डल्लेवाल पंजाब की धरती पर बैठे हैं, इसलिए उनकी जिम्मेदारी भी पंजाब सरकार की है। मेडिकल सहायता, देखरेख और उनसे संवाद कर समस्या का समाधान निकालना भगवंत मान का दायित्व है।

विज ने पंजाब सरकार से सवाल किया कि क्यों वे अपनी जिम्मेदारियों से बच रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में घसीटना उचित नहीं है।

विज ने केजरीवाल को बताया ढोंगीं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल का बाबा साहब अंबेडकर से आशीर्वाद लेते हुए एक वीडियो वायरल होने पर भी अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल केवल ढोंग कर रहे हैं। बाबा साहब को लेकर आजकल जो चर्चाएं हो रही हैं, उसका फायदा उठाने के लिए वह ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने सोचा कि यह तवा गर्म है, तो अपनी रोटियां सेंक लें।

Om Prakash Chautala Death: हरियाणा की राजनीति को लगा बड़ा झटका! इनलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला का हुआ निधन