




Inkhabar Haryana, Ashim Kumar Ghosh Oath Cermony: हरियाणा को सोमवार को अपना 19वां राज्यपाल मिल गया। वरिष्ठ बुद्धिजीवी और पूर्व राजनेता प्रोफेसर आशिम कुमार घोष ने राजभवन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में राज्य के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ली। उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
प्रोफेसर घोष शनिवार को ही चंडीगढ़ पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री नायब सैनी और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उनका स्वागत किया। गर्मजोशी से किए गए स्वागत के बाद उन्होंने मीडिया से भी संक्षिप्त बातचीत की।




