Advertisement
Advertisement
होम / Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने किया नमन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti: पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती, पीएम मोदी सहित इन दिग्गजों ने किया नमन

BY: • LAST UPDATED : December 25, 2024

Inkhabar Haryana, Atal Bihari Vajpayee Jayanti: भारतीय राजनीति के महानायक और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पूरा देश उनके महान व्यक्तित्व और योगदान को याद कर रहा है। इस विशेष अवसर पर देशभर में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किए गए। ‘सदैव अटल’ स्मारक पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

सदैव अटल स्मारक पर श्रद्धांजलि

दिल्ली स्थित ‘सदैव अटल’ स्मारक पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए वाजपेयी जी के योगदान को याद किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी स्मारक पर पहुंचकर उन्हें नमन किया। उन्होंने वाजपेयी जी की विरासत का स्मरण करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर लिखा कि आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी ने संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण के साथ जिस प्रकार देश को एक नई दिशा और गति दी, उसका प्रभाव हमेशा अटल रहेगा। यह मेरा सौभाग्य रहा है कि मुझे उनका भरपूर सान्निध्य और आशीर्वाद मिला।

नेताओं ने किया वाजपेयी जी को नमन

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें याद करते हुए कहा कि यह गर्व की बात है कि देश को अटल बिहारी वाजपेयी जैसा नेता मिला। हम उनके पदचिन्हों पर चलेंगे। उन्होंने ‘X’ पर लिखा कि नए भारत की आधारशिला रखने वाले, राष्ट्रवाद के प्रणेता एवं सुशासन के संवाहक, हम सभी के प्रेरणास्त्रोत अटल जी का संपूर्ण जीवन सदैव प्रेरणा पुंज बना रहेगा।

 

हरियाणा के ही सीएम सैनी ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए लिखा कि भारतीय राजनीति के पुरोधा, महान युगदृष्टा, और हमारे प्रेरणास्त्रोत अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100वीं जयंती पर उन्हें नमन। सुशासन दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

 

 

 

सुशासन दिवस पर विशेष स्मरण

 

अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उनकी नीतियों और उनके नेतृत्व की याद दिलाता है, जिसने देश को नई दिशा और पहचान दी। वाजपेयी जी ने अपने कार्यकाल में संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करते हुए देश के विकास को प्राथमिकता दी।

 

Harleen Deol: वेस्टइंडीज के खिलाफ हरलीन देओल का शतक, भारतीय महिला क्रिकेट में नए सितारे का उदय