Advertisement
Advertisement
होम / Awadh Ojha: अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की जॉइन

Awadh Ojha: अवध ओझा ने आम आदमी पार्टी की जॉइन

BY: • LAST UPDATED : December 2, 2024

Inkhabar Haryana, Awadh Ojha: UPSC की तैयारी कराने वाले देशभर में मशहूर अवध ओझा अब राजनीति के मैदान में उतर चुके हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थाम लिया। AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अवध ओझा के पार्टी में आने से न केवल पार्टी बल्कि पूरे देश की शिक्षा प्रणाली को नई दिशा मिलेगी।

ओझा ने अपने विचार साझा किए

अवध ओझा ने पार्टी में शामिल होने के बाद अपने विचार साझा करते हुए कहा कि आज से मेरी राजनीति की शुरुआत है। अरविंद केजरीवाल का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझे राजनीति के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में काम करने का अवसर दिया। शिक्षा वो ताकत है जो किसी भी समाज को मजबूत बना सकती है। मैं इस दिशा में काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।

शिक्षा प्रणाली होगी मजबूत

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम अक्सर कहते हैं कि किसी के आने से पार्टी मजबूत होगी, लेकिन आज मैं कहना चाहता हूं कि अवध ओझा के आने से देश की शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी। उनका अनुभव और समर्पण शिक्षा के क्षेत्र में देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।