Advertisement
Advertisement
होम / CM Nayab Saini: ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री सैनी का भावुक बयान, हरियाणा को हुआ अपूरणीय नुकसान

CM Nayab Saini: ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर मुख्यमंत्री सैनी का भावुक बयान, हरियाणा को हुआ अपूरणीय नुकसान

BY: • LAST UPDATED : December 20, 2024
विनोद लांबा, दिल्ली

Inkhabar Haryana, CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के पूर्व सीएम और इनेलो के वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। चौटाला का निधन शुक्रवार को गुरुग्राम में हुआ, जिससे राज्य की राजनीति में एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ है। सीएम ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला के योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता और उनकी कमी प्रदेश की राजनीति में हमेशा महसूस की जाएगी।

चौटाला का जीवन सादगी और संघर्ष का प्रतीक

सीएम नायब सिंह सैनी ने एक बयान में कहा कि चौ. ओम प्रकाश चौटाला का व्यक्तित्व सादगी और संघर्ष का प्रतीक था। वे न केवल एक दूरदर्शी नेता थे, बल्कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान ग्रामीण विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाईं। उनके नेतृत्व में राज्य में कई सामाजिक और आर्थ‍िक बदलाव हुए, जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।

प्रदेशवासियों के लिए एक अपूरणीय क्षति

 सैनी ने यह भी कहा कि चौटाला का निधन न केवल उनके परिवार के लिए एक व्यक्तिगत क्षति है, बल्कि पूरे राज्य और प्रदेशवासियों के लिए भी यह एक अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में संभलने और धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

Advertisement