




Inkhabar Haryana, Constable Recruitment: हरियाणा पुलिस ने 5666 कांस्टेबल पदों के लिए भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2024 है। यह भर्ती उन युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है जिन्होंने 12वीं पास की है और पुलिस विभाग में करियर बनाना चाहते हैं।
जानकारी के मुताबिक, इन 5666 पदों में से 66 पद माउंटेड आर्म्ड पुलिस के लिए हैं, जबकि 5600 पद जनरल ड्यूटी और इंडिया रिजर्व बटालियन के लिए हैं। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्दी से आवेदन करें ताकि उन्हें इस अवसर का लाभ मिल सके। आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 + 2 पास होना जरूरी है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए सभी आवश्यक जानकारियों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग HSSC की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर देखा जा सकता है।
तो वहीं आपको बता दें, जो लोग अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे जल्द से जल्द फॉर्म भरें। इस प्रक्रिया में किसी भी तरह की समस्या होने पर वेबसाइट पर दिए गए हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है। वहीं, हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के पदों पर भर्ती होने से न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे, बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए समाज की सुरक्षा में भी योगदान देने का एक अच्छा मौका है। इसलिए, सभी योग्य उम्मीदवार इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें और आज ही आवेदन करें।




