Advertisement
Advertisement
होम / Farmer Protest: “जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत हमारे लिए प्राथमिकता”- डीसी प्रीति यादव

Farmer Protest: “जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत हमारे लिए प्राथमिकता”- डीसी प्रीति यादव

BY: • LAST UPDATED : December 24, 2024

Inkhabar Haryana, Farmer Protest: कृषि कानूनों और किसानों की अन्य मांगों को लेकर खनोरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन 28वें दिन में प्रवेश कर गया है। उनके अनशन ने पूरे क्षेत्र में एक नई चेतना और संघर्ष का संदेश दिया है। इस दौरान उनकी सेहत को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं, जिसे देखते हुए पटियाला की उपायुक्त (डीसी) प्रीति यादव ने सोमवार को खुद खनोरी बॉर्डर पहुंचकर उनकी स्थिति का जायजा लिया।

डल्लेवाल की सेहत हमारे लिए प्राथमिकता- डीसी

डीसी प्रीति यादव ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत हमारे लिए प्राथमिकता है। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनकी नियमित जांच हो और उन्हें किसी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या न हो।” उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति की निगरानी के लिए एक 24 घंटे की मेडिकल टीम तैनात की गई है, जो लगातार उनकी जांच कर रही है। इसके अलावा, टीम उन्हें दवाइयां लेने और अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए निवेदन कर रही है।

किसानों की मांगों को लेकर जारी है संघर्ष

जगजीत सिंह डल्लेवाल, जोकि भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख नेताओं में से एक हैं, लंबे समय से किसानों के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनका यह आमरण अनशन केंद्र सरकार से लंबित मांगों को पूरा करवाने के लिए है। उनके समर्थकों और किसानों ने इस आंदोलन में एकजुटता दिखाते हुए बॉर्डर पर डेरा डाल रखा है।

स्थानीय प्रशासन की सक्रियता

डीसी प्रीति यादव ने यह भी कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल सेहत का ध्यान रखना ही नहीं, बल्कि संवाद के जरिए स्थिति का हल निकालना भी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसान नेताओं से वार्ता के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
डल्लेवाल की बिगड़ती सेहत को लेकर किसानों और उनके परिवार में गहरी चिंता व्याप्त है। किसान नेता भी सरकार से जल्द कार्रवाई की अपील कर रहे हैं ताकि इस अनशन का समाधान निकल सके।

Tags: