




Inkhabar Haryana, GOAT Box Office Collection: साउथ के सुपरस्टार विजय थलापति की हालिया रिलीज हुई फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ दुनियाभर में काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर रही है। तो वहीं, यह फिल्म हर दिन की कमाई के साथ इंडिया में भी बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचा रही है।
जानकारी के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ ने काफी शानदार कमाई की थी। फिल्म को चार दिन का ओपनिंग वीकेंड मिला था। तो वहीं, ओपनिंग वीकेंड में भी फिल्म गोट का जलवा देखने को मिला है। दरअसल, अब शुरू हुई है विजय थलापति की फिल्म गोट की असल परीक्षा। आज यानी 9 सितंबर को फिल्म गोट का सिनेमाघरों में फर्स्ट मंडे है।
तो अब देखना यह होगा कि थलापति की यह फिल्म मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं। सुपरस्टार विजय और वेंकट प्रभु की यह फिल्म ‘गोट’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गयी थी। तो वहीं, फिल्म ने तीन दिनों में ही वर्ल्डवाइड लगभग 227 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी थी। बहरहाल, ‘गोट’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी लगातार काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है।
Akshay Kumar: बॉलीवुड के खिलाड़ी ने अपने बर्थडे पर इस फिल्म की दिखाई पहली झलक, पोस्टर हुआ वायरल
बहरहाल, फिल्म ‘ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ अपनी रिलीज के पांचवे दिन 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा जल्द ही छू सकती है। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 44 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन की कमाई 25। 5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन की कमाई 33। 5 करोड़ रुपये व संडे को फिल्म ने 34 करोड़ रुपये बटोरे थे। अब मंडे को 4। 8 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ गोट का पांच दिनों के अंदर इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 141। 8 करोड़ रुपये हो चुका है। वहीं, अब ऐसी कयास लगायी जा रही है कि फिल्म आज के फाइनल आंकड़े के बाद जल्द ही 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू लेगी।




