Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: भाजपा ने प्रदेश में उतारे दो मुस्लिम उम्मीदवार, जानें क्या है रणनीति

Haryana Election 2024: भाजपा ने प्रदेश में उतारे दो मुस्लिम उम्मीदवार, जानें क्या है रणनीति

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: भाजपा ने प्रदेश की दो सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं, पुन्हाना से ऐजाज खान और फिरोजपुर झिरका सीट से नसीम अहमद को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं आपको बता दें, फिरोजपुर झिरका सीट मेवात में आती है। इस इलाके में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है। तो वहीं, ऐसे में इस सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार ही जीतते रहे हैं।

फिरोजपुर झिरका में नहीं खुला खाता

जानकारी के मुताबिक, फिरोजपुर झिरका सीट पर बीजेपी एक भी खाता नहीं खोल सकी है। इस सीट पर पहली बार 1967 में विधानसभा चुनाव हुआ था। कांग्रेस उम्मीदवार दीन मोहम्मद यहां सबसे पहले विजेता बने थे। तो वहीं, पिछली बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मामन खान यहां से जीते थे। भाजपा ने यहां पिछली बार भी मुस्लिम उम्मीदवार ही दिया था। मगर नसीम अहमद जीतने में कामयाब नहीं हो सके। नसीम अहमद आईएनएलडी के टिकट पर 2009 व 2014 में दो बार जीते थे। दरअसल, इस बार फिर भाजपा ने नसीम अहमद पर अपना भरोसा जताया है।

Haryana Election: भारतीय जनता पार्टी ने घोषित किए 21 और उम्मीदवार, इन विधायकों की काटी टिकट

Advertisement

816 वोटों के अंतर से मिली जीत

तो वहीं, पुन्हाना सीट पर अब तक के विधानसभा चुनाव में कांटे की टक्कर देखने को मिली है। दरअसल, पिछली बार कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद इलियास विजेता बने थे। खास बात ये है कि मोहम्मद इलियास ने सिर्फ 816 वोटों के अंतर से यह जीत हासिल की थी। इस चुनाव में मोहम्मद इलियास को 35092 वोट मिले थे। तो वहीं, निर्दलीय उम्मीदवार रहीशा खान कुल 34276 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रही थी। वहीं आपको बता दें, इस सीट पर जीत हार का अंतर बहुत कम ही होता है। इस सीट पर भी भाजपा का अभी तक कोई खाता नहीं खुल पाया है। जानकारी के मुताबिक, इस सीट पर 2019 में करीब 17 लाख 23 हजार 398 वोटर्स थे।

Bittu Bajrangi: नूंह हिंसा में आगे था इनका नाम, अब फरीदाबाद NIT सीट से लड़ेंगे चुनाव