Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Election 2024: टिकट वापस करने के लिए किया गया मजबूर, कमलजीत सिंह अजराना ने किया खुलासा

Haryana Election 2024: टिकट वापस करने के लिए किया गया मजबूर, कमलजीत सिंह अजराना ने किया खुलासा

BY: • LAST UPDATED : September 12, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Election 2024: भाजपा नेता कमलजीत सिंह का टिकट वापसी पर एक बयान सामने आया है। वहीं, इन्होने इस पर अपनी पार्टी के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें बताया गया था कि अजराना ने अपनी टिकट स्वेच्छा से लौटाई है।

अजराना ने दावे को किया खारिज

जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता कमलजीत सिंह अजराना ने अपनी पार्टी के उस दावे को खारिज कर दिया है, जिसमें बताया गया था कि उन्होंने अपनी टिकट स्वेच्छा से लौटाई है। तो वहीं, उन्हों कमलजीत सिंह अजराना ने यह दावा किया है कि पार्टी के नेताओं द्वारा उन्हें टिकट वापस करने के लिए काफी मजबूर किया गया था।

आपको बता दें, 4 सितंबर को जारी भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में कमलजीत सिंह अजराना को पिहोवा सीट से टिकट दिया गया था। मगर वहीं,10 सितंबर को कमलजीत सिंह ने टिकट वापस करने का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद भाजपा ने 10 सितंबर को पिहोवा सीट से जय भगवान शर्मा को टिकट दिया है।

Advertisement

Haryana Assembly Election: BJP प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने प्राचीन मंदिर में टेका माथा

पाकिस्तानी सेना के साथ का आरोप लगाया

भारतीय जनता पार्टी के नेता कमलजीत सिंह अजराना ने आगे कहा कि कोई इंसान इतना भी मूर्ख नहीं है कि राष्ट्रीय पार्टी के द्वारा दी गई हुई चुनाव टिकट को लौटा दे। अजराना ने यह दावा किया है कि पेहोवा में कुछ भाजपा नेताओं ने उन पर पाकिस्तानी सेना के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए इस झूठे मुद्दे को उठाया। जबकि 2020 के दिसंबर में गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव के अवसर पर पाकिस्तान के करतारपुर में करीब 3,000 सिख गए हुए थे। उस सिख प्रतिनिधिमंडल का मैंने ही नेतृत्व किया था।

Haryana Assembly Election: आम आदमी पार्टी ने जारी की सातवीं लिस्ट, जानिए किसको मिला टिकट