




Inkhabar Haryana, Haryana Election: राज्य में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद से ही पूरी पार्टी में भूचाल सा आ गया है। इसी बीच हरियाणा में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। वहीं, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह ने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है।
हरियाणा में आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा की लिस्ट जारी होने के बाद से ही पूरी पार्टी में भूचाल सा आ गया है। इसी बीच हरियाणा में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। वहीं, पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह ने भाजपा से अपना इस्तीफा दे दिया है। छत्रपाल सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को अपना यह इस्तीफा सौंप दिया है।
पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह ने अपने इस्तीफे में बीजेपी में अपनी उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस 10 साल के बीच पार्टी में उन्हें सम्मान ही नहीं मिला। तो वहीं आपको बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलने पर भाजपा के कई सारे नेता काफी खफा हो गए हैं और बीजेपी को अलविदा कह रहे हैं।
दरअसल, जब से भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है, तबसे ही भारतीय जनता पार्टी में घमासान मच गया है। राज्य सरकार में मंत्री रहे रणजीत सिंह चौटाला व विधायक लक्ष्मण दास नापा, हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा के राज्य अध्यक्ष सुखविंदर मंडी और नवीन गोयल व पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य के साथ साथ कई नेताओं ने टिकट कटने पर काफी नाराजगी जाहिर की और पार्टी को छोड़ने का ऐलान कर दिया हैं। तो वहीं, हरियाणा में भाजपा ने 4 सितंबर को 67 उम्मीदवारों की एक पहली लिस्ट जारी की थी। जिनमे लगभग 25 नए चेहरों को टिकट दिया गया है व 9 विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।
Haryana Politics: AAP-कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा जारी, 90-90 की लिस्ट तैयार




