Advertisement
Advertisement
होम / Haryana Politics: भाजपा प्रत्याशी सरदार कंवलजीत सिंह ने नामांकन-पत्र जमा करवाने से पहले ही लौटाई टिकट, जानें वजह

Haryana Politics: भाजपा प्रत्याशी सरदार कंवलजीत सिंह ने नामांकन-पत्र जमा करवाने से पहले ही लौटाई टिकट, जानें वजह

BY: • LAST UPDATED : September 10, 2024

Inkhabar Haryana, Haryana Politics: भाजपा प्रत्याशी सरदार कंवलजीत सिंह अजराना ने पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र से अपना नामांकन-पत्र जमा करवाने से पहले ही टिकट लौटा दी। अजराना का टिकट मिलने के बाद से ही विरोध हो रहा था। तो वहीं, सरदार कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि मेरे पास पार्टी की टिकट है। आईये जानते है पूरी खबर।

अजराना को टिकट मिलने से हुआ विरोध

जानकारी के मुताबिक, पिहोवा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सरदार कंवलजीत सिंह अजराना नामांकन-पत्र जमा करवाने से पहले ही लौटा दी टिकट। स्थानीय स्तर पर भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध की आड़ में उन्होंने अपना टिकट वापस भाजपा हाईकमान को लौटा दिया है। अजराना का टिकट मिलने के बाद से ही विरोध हो रहा था। भाजपा ने पिहोवा से मौजूदा विधायक और पूर्व खेल राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह का टिकट काटकर अजराना को दिया था। पिहोवा से भाजपा टिकट के लिए आधा दर्जन से अधिक नेता दौड़ में थे। भाजपा के अंदरुनी सूत्रों का कहना है कि अजराना की टिकट की घोषणा के बाद हुई बगावत के बाद अंदरखाने भाजपा भी अपने फैसले पर फिर से विचार शुरू कर चुकी थी।

Haryana Assembly Election: भाजपा ने घोषित की 21 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जानें कौन- कौन से नाम शामिल

Advertisement

सरदार कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा-

भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में पिहोवा से फिल्म अभिनेत्री माही गिल का नाम भी चला था। अब अजराना द्वारा टिकट वापस लौटने के बाद फिर से माही गिल के अलावा उन नामों पर मंथन शुरू हो गया है। सरदार कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि मेरे पास पार्टी की टिकट है। अधिकृत तौर पर मैं ही उम्मीदवार हूं। अगर मैं अकेले जाकर भी नामांकन-पत्र दाखिल कर दूं फिर किसी को कमल का सिम्बल नहीं मिल सकता, लेकिन मैं पार्टी लाइन और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकता। अजराना ने कहा कि कुछ लोग कहेंगे कि मैं मैदान छोड़कर भाग गया हूं, लेकिन ऐसा नहीं है। न तो मैंने मैदान छोड़ा है और न ही कभी भागूंगा। मैं पार्टी के पदाधिकारियों, आपसी भाईचारे व रिश्तों का सम्मान करता हूं। इसी वजह से मैंने अपना टिकट वापस लौटाया है।

Vinesh Phogat: ‘जिंदगी में ऐसी परिस्थिति आ जाती है कि …’, चुनावी प्रचार के दौरान विनेश फोगाट ने दिया विपक्षियों को करारा जवाब