Advertisement
Advertisement
होम / IRCTC Down: सुबह 9:50 बजे शुरू हुई IRCTC सर्वर समस्या, तत्काल बुकिंग पर असर, यात्रियों को परेशानी

IRCTC Down: सुबह 9:50 बजे शुरू हुई IRCTC सर्वर समस्या, तत्काल बुकिंग पर असर, यात्रियों को परेशानी

BY: • LAST UPDATED : December 31, 2024
Inkhabar Haryana, IRCTC Down: भारतीय रेलवे की ई-टिकटिंग सेवा प्रदान करने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ऐप और वेबसाइट में मंगलवार, 31 दिसंबर को फिर से खराबी आ गई। दिसंबर में यह तीसरी बार है जब IRCTC के सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। यह समस्या खास तौर पर तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान आई, जिससे लाखों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सुबह 9:50 बजे से समस्या शुरू

खबरों के मुताबिक, खराबी सुबह करीब 9:50 बजे शुरू हुई, जो तत्काल टिकट बुकिंग शुरू होने से लगभग 10 मिनट पहले का समय है। उस दौरान यात्रियों ने ऐप और वेबसाइट का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन सर्वर ठप होने के कारण उन्हें बुकिंग और अन्य सेवाओं तक पहुंच नहीं मिली। IRCTC की ओर से प्लेटफॉर्म पर एक संदेश भी दिखा, जिसमें कहा गया था कि, “अगले एक घंटे तक बुकिंग और रद्दीकरण सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। असुविधा के लिए खेद है।”

एक सप्ताह में दूसरी और दिसंबर में तीसरी घटना

यह समस्या दिसंबर महीने में तीसरी बार आई है, जब IRCTC की सेवाओं में बाधा उत्पन्न हुई। इससे पहले, 26 दिसंबर और एक अन्य दिन भी इसी प्रकार की खराबी की सूचना मिली थी। यह लगातार तकनीकी खामियां IRCTC की क्षमता और इसकी ई-टिकटिंग सेवा पर सवाल उठाती हैं।

Advertisement

यात्रियों को भारी नुकसान

तकनीकी खराबी के कारण लाखों यात्री अपने टिकट बुक नहीं कर सके। तत्काल टिकट बुकिंग का समय सुबह 10 बजे शुरू होता है, और यह सेवा यात्रियों के बीच बेहद लोकप्रिय है। IRCTC का सर्वर डाउन होने से न केवल यात्री परेशान हुए, बल्कि रेलवे को भी राजस्व का नुकसान हो सकता है।

Haryana Weather News: हरियाणा बना शिमला, लद्दाक से भी ज्यादा ठंडा! नए साल पर कोहरे और बारिश का कहर