Advertisement
Advertisement
होम / Neeraj Chopra Weds Himani Mor: नीरज चोपड़ा की सास ने शादी के खोले सारे राज, बताई रिश्ते की दिलचस्प कहानी

Neeraj Chopra Weds Himani Mor: नीरज चोपड़ा की सास ने शादी के खोले सारे राज, बताई रिश्ते की दिलचस्प कहानी

BY: • LAST UPDATED : January 20, 2025
Inkhabar Haryana, Neeraj Chopra Weds Himani Mor: एथलीट नीरज चोपड़ा टेनिस प्लयेर हिमानी मोर के साथ शादी के बंधन में बंध चुके है। इस मौके पर नीरज चोपड़ा की सास जो खुद भी एक एक कबड्डी कोच रह चुकी है ने अपने दामाद और बेटी की शादी के पीछे के सारे राज खोल दिए। आइए जानते है कि नीरज चोपड़ा की शादी हिमानी मोर के साथ कैसे हुई।

अच्छी दोस्ती में एक दूसरे के साथ रहे

हिमानी मोर की मां मीना ने बताया कि नीरज चोपड़ा गोल्डन ब्वॉय के नाम से जाना जाता है। नीरज देश का गौरव और देश की आन बान शान है। नीरज के साथ उनकी बेटी हिमानी मोर की शादी हुई है। उसकी मां ने बताया कि हिमानी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी रही है। फिलहाल में पढ़ाई के साथ-साथ यू एस में एक यूनिवर्सिटी में रिक्वायरमेंट ऑफिसर के पद पर जॉब भी कर रही है।

हिमानी मोर की मां ने बताया कि दोनों की फैमिली एक दूसरे को बहुत अच्छे से जानते हैं और बहुत अच्छी दोस्ती के साथ एक रहे हैं। उनकी मां ने कहा है कि उन्हें यह था कि उनकी बेटी के लिए एक अच्छा मैच मिल जाए और अब समय आया तो शादी हो गई। उनकी मां ने कहा है कि भगवान की कृपा से देश के गौरव नीरज चोपड़ा के साथ शादी हुई है। मां ने कहा कि हम उसे खुशी को बयां नहीं कर सकते और यह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है।

शादी के लिए बहुत कम टाइम मिला

हिमानी मोर की मां ने बताया की शादी के लिए बहुत कम टाइम मिला है और हिमानी के पास भी बहुत कम टाइम था, छुट्टियां कम मिली। वहीं नीरज चोपड़ा का ट्रेनिंग का शेड्यूल भी काफी टाइट था। उनकी मां ने कहा है कि 14 से 16 तारीख के बीच शादी के सारी रस्में हिमाचल में निभाई गई है।हिमानी मोर की मां ने कहा कि दोनों की फैमिली एक दूसरे को अच्छे से जानती थी। उसी के चलते रिश्ते की बात बढ़ाई गई थी। और जब दोनों परिवारों को एक अच्छा मैच लगा तो शादी के लिए विचार बन गया।

Advertisement

दोनों की अंडरस्टैंडिंग पहले से थी

उनकी मां ने बताया कि दोनों बच्चे एक दूसरे को जानते थे। नीरज और हिमानी दोनों खिलाड़ी रहे हैं इसलिए आपस में बातचीत भी हो जाती थी। दोनों खिलाड़ियों ने खुद डिसीजन नहीं लिया है। नीरज और हिमानी दोनों के परिवारों ने मिलकर ही डिसीजन लिया है और तब जाकर सहमति के साथ विवाह किया गया है।

हनीमून के बाद दोनों हो जाएंगे अलग-अलग

हिमानी मोर की मां ने बताया कि अभी हनीमून के लिए युएस ए गए हुए हैं। नीरज चोपड़ा साउथ अफ्रीका के लिए निकल जाएंगे जहां पर उनका ट्रेनिंग चलना है। वही हिमानी की पढ़ाई चल रही है।
मां ने कहा है कि केवल एक ही संदेश है कि दोनों की शादी एक सादगी के साथ संपन्न कराई गई है। उन्होंने कहा है कि नीरज ने जिस प्रकार से देश का नाम बढ़ाया है उसी प्रकार से दोनों ही खिलाड़ी देश का नाम बढ़ाएं।

मां रही है कबड्डी कोच

उनकी मां ने बताया कि मैं कबड्डी कोच रही हूं। उन्होंने अपनी बेटी का टेनिस का खेल बाद में शुरू करवाया था। उसके साथ-साथ उन्होंने टेनिस के खेल को भी सीख लिया। उन्होंने कहा है कि हमारी पूरी फैमिली खेल से जुड़ी हुई है। उनके घर में 8 से 10 इंटरनेशनल खिलाड़ी है। कुश्ती, कबड्डी, बॉक्सिंग जैसे खेल में रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि लॉन टेनिस की शुरुआत करने हिमानी के मामा सुरेश राणा का भी रोल है। हिमानी की अच्छी अचीवमेंट रही है और राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसने काफी मैडल हासिल किए हैं। किसी भी बच्चे को लीक से हटकर जब एक खेल कराया जाता है तो उसके लिए बहुत सारा तप लगता है।

मां बोली बहुत सारे भाव अभी व्यक्त करने बाकी

उनकी मां ने बताया कि रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी और बहुत सारे भाव अभी व्यक्त करने बाकी हैं और बहुत सारी रस्म रिवाज अभी बाकी रहती है। और वह सेलिब्रेट करना है। उनकी मां ने कहा है कि एक कार्यक्रम में सोनीपत में गाँव लड़सोली में रखा जाएगा।क्योंकि हिमानी सोनीपत की रहने वाली है।