Advertisement
Advertisement
होम / Om Prakash Chautala Death: “मेने ही अपने पिता को नहीं, बल्कि प्रदेश ने भी आज अपना एक बेटा खो दिया”- अभय चौटाला

Om Prakash Chautala Death: “मेने ही अपने पिता को नहीं, बल्कि प्रदेश ने भी आज अपना एक बेटा खो दिया”- अभय चौटाला

BY: • LAST UPDATED : December 20, 2024
Inkhabar Haryana, Om Prakash Chautala Death: हरियाणा की राजनीति के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन से प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके पुत्र अभय चौटाला ने पिता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मेने ही अपने पिता को नहीं, बल्कि प्रदेश ने भी आज अपना एक बेटा खो दिया है।

खेड़ा फार्म हाउस में ले जाया गया पार्थिव शरीर

अभय चौटाला ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि ओपी चौटाला ने न केवल गुरुग्राम बल्कि पूरे हरियाणा के विकास में अहम भूमिका निभाई। उनके प्रयासों का असर प्रदेश की राजनीति और समाज पर स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है।

ओम प्रकाश चौटाला का पार्थिव शरीर सिरसा स्थित उनके तेजा खेड़ा फार्म हाउस में ले जाया जा रहा है। उनके चाहने वालों और समर्थकों के लिए अंतिम दर्शन का आयोजन किया गया है। शनिवार सुबह उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए तेजा खेड़ा फार्म हाउस पर रखा जाएगा।

Advertisement

शनिवार को होगा अंतिम संस्कार

ओपी चौटाला का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।  हरियाणा के राजनीतिक इतिहास में ओम प्रकाश चौटाला का नाम लंबे समय तक याद किया जाएगा। उनके निधन से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरे प्रदेश ने एक अनुभवी और जनहितैषी नेता को खो दिया है।