Advertisement
Advertisement
होम / Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी चौटाला को श्रद्धांजलि, कहा-“मेरे बड़े भाई थे चौटाला”

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दी चौटाला को श्रद्धांजलि, कहा-“मेरे बड़े भाई थे चौटाला”

BY: • LAST UPDATED : December 20, 2024
Inkhabar Haryana, Om Prakash Chautala: हरियाणा की राजनीति में गहरा प्रभाव रखने वाले पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के निधन की खबर ने पूरे राज्य को शोक में डाल दिया है। चौटाला के निधन पर उनके राजनीतिक सहयोगी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चौटाला को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें अपना बड़ा भाई बताया और उनके योगदान को याद किया।

हुड्डा ने सोशल X पर किया ट्विट

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्विट करते हुए लिखा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में हमारे साथी रहे चौ. ओम प्रकाश चौटाला जी के निधन का समाचार दुःखद है। उनसे हमारे पारिवारिक संबंध रहे और अपने मुख्यमंत्रित्व काल में उन्होंने प्रदेश के विकास में काफी योगदान दिया।

दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि और परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ। भगवान् से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को सम्बल प्रदान करें।

चौटाला के निधन पर शोक की लहर

ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी पहचान बनाई थी और राज्य के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनकी राजनीतिक यात्रा संघर्षों और उपलब्धियों से भरी रही। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और चौटाला का राजनीतिक रिश्ता भले ही अलग-अलग दलों से रहा हो, लेकिन उनके पारिवारिक संबंध हमेशा सौहार्दपूर्ण रहे।चौटाला के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके परिवार और समर्थकों के लिए यह एक कठिन समय है। हरियाणा के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।