Advertisement
Advertisement
होम / Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला की अस्थि कलश यात्रा हिसार पहुंची, समर्थकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Om Prakash Chautala: हरियाणा के पूर्व सीएम ओपी चौटाला की अस्थि कलश यात्रा हिसार पहुंची, समर्थकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

BY: • LAST UPDATED : December 27, 2024
Inkhabar Haryana, Om Prakash Chautala: हरियाणा के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और इनेलो सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा शनिवार को हिसार पहुंची। इस यात्रा का उद्देश्य पूरे प्रदेश में चौटाला जी को श्रद्धांजलि देने का अवसर प्रदान करना है। हिसार में आयोजित कार्यक्रम में चौटाला परिवार के सदस्य, पार्टी नेता, और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

राजनीतिक एकता का मंच

यात्रा की अगुवाई उनके पोते और रानियां से विधायक अर्जुन चौटाला, डबवाली के विधायक आदित्य देवीलाल, और इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने की। इस अवसर पर चौटाला समर्थकों ने उन्हें “लौहपुरुष” के रूप में याद किया और “चौटाला अमर रहें” के नारों के साथ माहौल को भावुक बना दिया।

कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक विचारधाराओं को भूलकर बड़े नेता और संगठन चौटाला जी को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मंच पर आए। हिसार में पूर्व गृह मंत्री संपत सिंह ने अस्थि कलश को रिसीव किया, वहीं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement

सभी जिलों तक पहुंचेगी यात्रा

इनेलो नेता उम्मेद लोहान ने बताया कि जो लोग चौटाला जी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए, उनके लिए यह अस्थि कलश यात्रा सभी 22 जिलों में निकाली जा रही है। यह यात्रा तीन दिनों में पूरे हरियाणा को कवर करेगी, ताकि हर जिले के लोग चौटाला जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

चौटाला की विरासत

ओपी चौटाला को हरियाणा की राजनीति में एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में जाना जाता था। उन्होंने न केवल प्रदेश की राजनीति को दिशा दी, बल्कि अपनी नीतियों और कार्यों से आम जनता के दिलों में जगह बनाई। उनकी अस्थि कलश यात्रा उनके योगदान और उनकी स्मृति को समर्पित है।